Hapur News चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर की मौत के बाद शमशान घाट पर हुई चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के दौरान चिता से किशोर के शव से सिर के कुछ अवशेष […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोनपुर सोटावाली में एक किशोर की मौत के बाद शमशान घाट पर हुई चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के दौरान चिता से किशोर के शव से सिर के कुछ अवशेष लेकर तीन अज्ञात युवक मोपेड पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला सोनपुर सोटावाली निवासी शुभांशु (किशोर) कई दिनों से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। शनिवार को इलाज के दौरान मेरठ के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम नम आंखों के साथ ग्रामीणों ने शमशान घाट पहुंचकर शुभांशु का अंतिम संस्कार किया।

सीसीटीवी से खुला राज (Hapur News)

लोगों के अनुसार, अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद जब ग्रामीण घर लौट आए, तो कुछ देर बाद दोबारा शमशान घाट जाकर देखा तो चिता से किशोर के सिर के कुछ अवशेष गायब थे। इस घटना से परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक मोपेड पर सवार तीन संदिग्ध युवक शमशान घाट की ओर जाते दिखाई दिए। इसके बाद वे तेजी से फरार हो गए।

पुलिस को दी सूचना (Hapur News)

परिजन और ग्रामीण तुरंत थाना हापुड़ देहात पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। फुटेज में तीन युवकों की पहचान की जा रही है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शव पूरी तरह से जल चुका था। आरोपी चिता से कुछ हड्डियां उठाकर ले गए हैं। पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार Hapur news चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार Hapur news चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार Hapur news चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार Hapur news चिता से किशोर के शव के अवशेष हुए गायब, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए मोपेड पर तीन युवक फरार

spot_img

Related News

Breaking News