Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति ने 1 मई को डीआईजी मेरठ रेंज को शिकायती पत्र देकर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी जदीद उप-निरीक्षक अशोक कुमार पर जबरन समझौता कराने, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था।मामले की जांच एसपी ग्रामीण मेरठ द्वारा की गई थी। जांच में कोतवाली में लगे सीसीटीवी बंद मिले।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़ित ने डीआईजी से शिकायत करते हुए बताया कि सिविल प्रकृति के मामले में भी पीड़ित को कोतवाली पुलिस ने लगभग 8 घंटे तक थाने के हवालात के पास अवैध रूप से बैठाए रखा। जबरन समझौता कराने, गाली गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया। इस शिकायत के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया। मेरठ से एसपी ग्रामीण बंजरग प्रसाद से कराई गई।
जांच रिपोर्ट सौंपी (Hapur News)
एसपी ग्रामीण मेरठ बजरंग प्रसाद ने जांच रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीआईजी ने कोतवाली प्रभारी निरीक हापुड़ विनोद कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी जदीद उप-निरीक्षक अशोक कुमार को थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मेरठ को उपरोक्त तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रारंभिक जांच और आगे की कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
डीआईजी ने दी सख्त चेतावनी (Hapur News)
डीआईजी ने सभी अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण में ऐसा आचरण न करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिविल मामलों में किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं रखा जाए और थानों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सुचारू रूप से चालू रखे जाएं। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना हर पुलिस अधिकारी का दायित्व है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



