Khabarwala 24 News Lucknow : उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ का चुनाव लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसमें चौधरी यशवीर सिंह मेरठ को निर्विरोध चेयरमैन चुन लिया गया। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है इस प्रकार से मेरठ को एक और लाल बत्ती मिल गई।
चौधरी यशवीर सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा के छात्र संगठन में जिला संयोजक विद्यार्थी परिषद 1976 में बनकर शुरू किया। इसके बाद उनको भाजपा युवा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चौधरी यशवीर सिंह 2012 व 2017 में सिवाल खास विधानसभा से रालोद के टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी हार जीत का अंतर काफी कम मतों का रहा। राष्ट्रीय लोकदल के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे, मंडल अध्यक्ष रहे, क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे और भाजपा में ज्वाइन होने से पहले प्रदेश के संगठन महामंत्री थे। खतौली के उपचुनाव में चौधरी यशवीर सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी ने इनको उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिसका चुनाव चौधरी यशवीर सिंह ने आज निर्विरोधित निर्वाचित होकर जीत लिया।
यह रहे मौजूद
चौधरी यशवीर सिंह की जीत पर ब्रजबहादुर प्रदेश संयोजक सहकारिता, प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ० सोमेंद्र तोमर, वरिष्ठ नेता आलोक सिंह सह संयोजक सहकारिता, मनीष साहनी, नवलेश चेयरमैन, संजीव सिक्का चेयरमैन मौजूद रहे।
इन्होंने दी बधाई
चौधरी यशवीर सिंह निर्विरोध चेयरमैन के साथ वाईस चेयरमैन श्रीमती जयति श्रीवास्तव एवम आर.पी सिंह बघेल, अभिषेक पांडेय, राकेश पाल, चंद्रिका प्रसाद , अनिता सचान, पूनम सिंह, अनिल यादव, परीक्षित त्रिपाठी, उमेश प्रताप सिंह, हीरेन्द्र मिश्र निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान , सांसद डॉ सतपाल सिंह , सांसद राजेंद्र अग्रवाल , राज्य सभा सदस्य कांता कर्दम , विजयपाल तोम, प्रदेश सरकार में मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज , एमएलसी सरोजनी अग्रवाल , मेयर मेरठ हरिकांत अहलूवालिया , जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ,जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा , सुरेश ऋतुराज जैन महानगर अध्यक्ष, विधायक अमित अग्रवाल , पूर्व विधायक सतवीर त्यागी , संजीव सिक्का , भोपाल सिंह गुर्जर पाँचली,राजेंद्र चिकारा, राममेहर गुर्जर, संजय जाटव, नेहा सिरोही, अभिषेक गुर्जर, अर्जुन ढिंढाला, अनिल गढ़ी, आदेश शर्मा, सुंदर बढ़ला, मनोज चौहान ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर, कपिल शर्मा, मुकेश सिंघल, मोहन गुर्जर आदि वरिष्ठ नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



