Jayant Chaudhary ‘किसानों की लड़ाई कमजोर नहीं होने देंगे’,NDA में Jayant की वापसी की कयास के बीच बोले Akhilesh Yadav

Khabarwala 24 News Lucknow: Jayant Chaudhary राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी के भाजपा (BJP) के साथ गठजोड़ की खबरों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जयंत पढ़े लिखे हैं, किसानों की राजनीति करते हैं। वो राजनीति को समझते हैं और मुझे उम्मीद है कि वो किसानों की […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Lucknow: Jayant Chaudhary राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी के भाजपा (BJP) के साथ गठजोड़ की खबरों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि जयंत पढ़े लिखे हैं, किसानों की राजनीति करते हैं। वो राजनीति को समझते हैं और मुझे उम्मीद है कि वो किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

उधर सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा- “राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन की फर्जी अफवाह बीजेपी चला रही है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। राष्ट्रीय लोकदल हमारे साथ है और आगे चुनाव में भी हमारे साथ ही रहेगी। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और BJP को हराएंगे.”

एनडीए में क्या जयंत होंगे शामिल? (Jayant Chaudhary)

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले INDIA से राष्ट्रीय लोकदल के अलग होने की चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी सपा का साथ छोड़ एनडीए में शामिल हो सकते हैं। जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं के बीच सपा (समाजवादी पार्टी) नेताओं के बयान आने शुरू हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने यह कहीं बात (Jayant Chaudhary)

सपा मुखिया ने कहा कि जयंत चौधरी जी बहुत सुलझे हुए नेता हैं, वे राजनीति को समझते हैं, मुझे उम्मीद है कि किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वे उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे। उधर, अखिलेश यादव ने कांग्रेस की न्याय यात्रा में अमेठी से शामिल होने पर कहा कि क्योंकि अमेठी लखनऊ से नजदीक है । इसीलिए मैं यहां से शामिल होऊंगा। मैंने इसका पक्ष पहले भी भेज दिया है. जबकि, अयोध्या दर्शन पर अखिलेश ने कहा कि जब भगवान राम का बुलावा आएगा तो हम परिवार समेत प्रभु राम के दर्शन करने जाएंगे। ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News