Aaj Ka Rashifal वृषभ और सिंह राशि वालों को मिल सकेगा धन लाभ, मकर वालों के करियर में आएगी तेजी, जानें राशिफल

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल बता रहा है कि, 9 अगस्त का दिन कुल मिलाकर उत्साह और सक्रियता से भरा रहने वाला है। चंद्रदेव और मंगलदेव की मिथुन राशि में नजदीक युति नई ऊर्जा और जिज्ञासा लेकर आएगी। बस चिड़चिड़ेपन और जल्दबाजी से थोड़ा बचकर रहना होगा। हालांकि, बुधदेव […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल बता रहा है कि, 9 अगस्त का दिन कुल मिलाकर उत्साह और सक्रियता से भरा रहने वाला है। चंद्रदेव और मंगलदेव की मिथुन राशि में नजदीक युति नई ऊर्जा और जिज्ञासा लेकर आएगी। बस चिड़चिड़ेपन और जल्दबाजी से थोड़ा बचकर रहना होगा। हालांकि, बुधदेव अस्त स्थिति से निकल गए हैं, लेकिन शत्रु राशि में होने की वजह से भावनाओं और तथ्यों के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। शुक्रदेव की नीच राशि में स्थिति प्रेम और पैसों के मामले में थोड़ी सतर्कता मांगती है। आज का दिन कन्या और मकर राशि वालों के लिए करियर में आगे बढ़ने का है। तुला और वृश्चिक राशि वालों को धैर्य के साथ काम करना है। ग्रह-गोचर के आधार पर जानते हैं आपका आज का राशिफल।

मेष राशिफल, आज पैसों के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल न करें (Aaj Ka Rashifal)

आज भाई बहन या आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत में अच्छा खासा उत्साह दिखेगा। शायद कोई नई योजना भी बन जाए जिसकी उम्मीद नहीं थी। मन थोड़ा जल्दबाजी वाला रहेगा, इसलिए बात करते वक्त थोड़ा रुक कर सोचना बेहतर रहेगा वर्ना छोटी सी बात तूल पकड़ सकती है। घर परिवार से जुड़े मसलों में आज व्यवहारिक रुख अपनाकर आप सुख शांति में वृद्धि कर सकते हैं। पैसों के मामले में जल्दबाजी बिल्कुल न करें, हाथ थोड़ा रोककर रखें। भाग्य के मामलों में धैर्य से काम लें, जो होना है वो अपने वक्त पर होगा। करियर में मेहनत जारी रखिए, नतीजे धीरे धीरे सामने आएंगे। प्रेम के मोर्चे पर आज माहौल अच्छा रहेगा, बातचीत में गर्मजोशी दिखेगी। सेहत सामान्य रहेगी, कोई बड़ी परेशानी नहीं।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

​वृषभ राशिफल, करियर में सब कुछ सामान्य तरीके से चलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज चंद्रदेव और मंगलदेव की जोड़ी का असर सीधा आपकी जेब और घर परिवार पर पड़ेगा, धन को लेकर हलचल बनी रहेगी और कोई नया मौका भी हाथ लग सकता है। यहीं पर सावधानी जरूरी है, जोश में आकर या चिड़चिड़ेपन में कोई फैसला मत लीजिए वर्ना नुकसान झेलना पड़ सकता है। भाई बहन से बातचीत आज सुलझी हुई रहेगी, बात समझदारी से होगी। दोस्तों का साथ भी मिलेगा, उनकी बात सुनना फायदेमंद रहेगा। करियर में सब कुछ सामान्य तरीके से चलेगा। संतान या प्रेम प्रसंग को लेकर खुद को कोसने की जरूरत नहीं, जो हो रहा है उसे सहज तरीके से लें। शरीर को आज थोड़ा आराम चाहिए, इसे नजरअंदाज मत कीजिए।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7 उपाय: आज हरी वस्तुओं का दान करें।

​मिथुन राशिफल, व्यक्तित्व में रहेगा जोश, गुस्से पर रखें काबू (Aaj Ka Rashifal)

आज आपके अंदर गजब का जोश और सक्रियता दिखेगी, चंद्रदेव और मंगलदेव दोनों आपकी ही राशि में मौजूद हैं तो नई चीजें आजमाने का मन बार बार करेगा। इसी जोश के साथ चिड़चिड़ापन भी साथ आ सकता है, इसलिए संभलकर चलना जरूरी है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सोच आज साफ रहेगी, गुरुदेव का मार्गदर्शन मिलेगा जो शुभ ही साबित होगा। भाई बहन से बात करते वक्त थोड़ा सतर्क रहें, बेवजह की नोकझोंक से बचें। भाग्य के मामलों में धैर्य रखना पड़ेगा, फल मिलने में वक्त लगेगा। प्रेम में उत्साह तो रहेगा लेकिन संयम भी उतना ही जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सेहत में हल्की बेचैनी महसूस हो सकती है, ज्यादा चिंता की बात नहीं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1 उपाय: आज ठंडे जल से स्नान कर मन को शांत रखें।

​कर्क राशिफल, व्यक्तित्व में दिखेगी स्पष्टता, खर्च और नींद का रखें ध्यान (Aaj Ka Rashifal)

आज आपकी सोच में साफगोई दिखेगी, बुधदेव के अस्त से मुक्त होकर गुरुदेव के साथ आने का सीधा असर आपके फैसलों पर पड़ेगा। दिमाग तेज चलेगा और बात रखने का तरीका भी असरदार रहेगा। लेकिन खर्च थोड़ा बढ़ सकता है और नींद न आने की परेशानी भी हो सकती है। इसलिए दिनचर्या को न बिगाड़ें। मन के अंदर कहीं न कहीं बेचैनी या जल्दबाजी की भावना रहेगी, इसे पहचानिए और खुद को शांत रखने की कोशिश कीजिए। करियर और पैसों के मामले में तरक्की धीरे धीरे होगी, जल्दी नतीजे मत ढूंढिए। भाग्य साथ देगा पर असर देर से दिखेगा, धैर्य रखिए। प्रेम के रिश्ते में आज गहराई बढ़ेगी, बातें ज्यादा दिल से होंगी। साथी का साथ अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9 उपाय: आज माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

​सिंह राशिफल, कमाई का कोई नया रास्ता खुल सकता है (Aaj Ka Rashifal)

आज दोस्तों और अपने सामाजिक दायरे से अच्छा साथ मिलेगा, उत्साह भी बना रहेगा। आय से जुड़े मामलों में हलचल दिखेगी, कोई नया रास्ता खुल सकता है। मगर, पैसों के निवेश को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए। अकेले बैठकर सोचने का मौका मिले तो उसे जाया मत होने दीजिए। मन को साफगोई से देखने का यही सही वक्त है। कोई गुप्त बात हो तो उसे संभालकर रखिए, जल्दबाजी में जाहिर मत कीजिए। प्रेम के मामले में भावनाएं भीतर ही भीतर रहेंगी, दिखावा कम रहेगा। ध्यान या पूजा पाठ के लिए वक्त निकालिए, मन को सुकून मिलेगा।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 11 उपाय: आज हल्का उपवास रखने का प्रयास करें।

​कन्या राशिफल, अपने सामाजिक दायरे से साथ मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज काम के मोर्चे पर काफी सक्रियता दिखेगी, मेहनत का असर भी नजर आने लगेगा। दोस्तों और अपने सामाजिक दायरे से साथ मिलेगा, सोच भी साफ रहेगी। खुद की छवि या अपने आकर्षण को लेकर आज मन में कुछ शक या असंतोष उठ सकता है। खुद के साथ थोड़ा नरम रहिए, किसी भी चीज के गलत होने पर उसके लिए खुद को जिम्मेदार मत मानिए। जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़े मामलों में आज गंभीरता ज्यादा रहेगी। पैसों के मामले में सतर्क रहिए, बेवजह खर्च से बचिए। प्रेम के रिश्ते में कठोरता न बरतें, थोड़ा धैर्य रखिए, सब ठीक हो जाएगा। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए, वरना मन बेवजह उदास हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4 उपाय: आज सफेद मिठाई का दान करें।

​तुला राशिफल, करियर के फैसलों में स्पष्टता रहेगी (Aaj Ka Rashifal)

आज भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कामों में मन ज्यादा लगेगा। उत्साह भी दिखेगा शायद किसी यात्रा की योजना भी अचानक बन जाए। करियर के मामले में आज सोच काफी साफ रहेगी। किसी छिपी बात के सामने आने पर सतर्क रहना ठीक रहेगा, राज की बात राज ही रहने दीजिए। मन में कभी कभी अकेलापन या खुद पर शक जैसी भावना आ सकती है, इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत और रोजमर्रा के कामों में सावधानी बरतिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, उनकी बातों में सुकून महसूस होगा। प्रेम के रिश्ते में आज गहराई और नजदीकी दोनों बढ़ेगी, बातचीत में अपनापन झलकेगा।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6 उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जप करें।

​वृश्चिक राशिफल, गुप्त मामलों में रहें सतर्क, भाग्य के भरोसे न बैठें (Aaj Ka Rashifal)

आज किसी गुप्त या छिपे मामले में हलचल दिखेगी, उत्साह भी बना रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला बिल्कुल न लें, पहले पूरी बात समझ लें। भाग्य के भरोसे न बैठें। फल मिलने में देर लगेगी, तो धैर्य रखते हुए काम करना जारी रखें। धार्मिक कामों को लेकर आज सोच साफ रहेगी। जीवनसाथी के साथ बात को शांति से सुलझाएं, बेवजह की ज़िद न पकड़ें। या पार्टनर से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। दोस्तों की तरफ से पैसों में मदद मिल सकती है, जो राहत की बात होगी। संतान या प्रेम प्रसंग में धैर्य रखें, जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है। समय के साथ सब सुलझ जाएगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी, बहुत चिंता की बात नहीं है लेकिन फिर भी खानपान का ख्याल रखें।

शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10 उपाय: आज माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

​धनु राशिफल, जीवनसाथी संग रहेगी सक्रियता, विवाद से बचें (Aaj Ka Rashifal)

आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी भी बहस में तुरंत कूदने के बजाय शांत रहना बेहतर है। गुस्से में कोई ऐसी बात न बोलें, जिससे बाद में पछतावा हो, यही बात साथी पर भी लागू होती है। अगर कोई गुप्त बात पता चलती है, तो उसे अपने तक ही सीमित रखें। घर का माहौल सुखद रहेगा और आप कंफर्ट जोन में रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। दफ्तर या काम में अपना ध्यान भटकने न दें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतें और बड़े खर्चों को कुछ दिन के लिए टाल दें। शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 2 उपाय: गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं।

​मकर राशिफल, करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा (Aaj Ka Rashifal)

आज सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में उत्साह और सक्रियता दिखेगी, हाथ में कई काम एक साथ आ सकते हैं। जल्दबाजी में काम करते वक्त चोट लगने या गलती होने का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए संभलकर काम कीजिए। आज का दिन जल्दबाजी के लिए बिल्कुल सही नहीं है। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आज सोच काफी साफ रहेगी, बातचीत भी सुखद रहेगी, आपसी समझ बढ़ेगी। भाई बहन से बहस मत कीजिए, बात को हल्के में लीजिए, बेवजह की तकरार से बचिए। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, हिसाब किताब पर नजर रखिए, बड़ा खर्च टाल दीजिए।

शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 8 उपाय: आज काले तिल का दान करें।

​कुंभ राशिफल , संतान पक्ष से मिलेगी खुशी, सेहत का ध्यान रखें

आज संतान, प्रेम या किसी रचनात्मक काम से जुड़ी खुशी मिल सकती है। मन काफी सक्रिय और उत्साहित रहेगा, कुछ नया करने का मन करेगा। सेहत और अपनी दिनचर्या को लेकर आज सोच साफ रहेगी, पुरानी आदतों में सुधार लाना फायदेमंद साबित होगा, इसे आजमाइए। पैसों के मामले में सतर्कता बरतना जरूरी है, फिजूलखर्ची से बचिए। भाई-बहन से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, रिश्ता मजबूत होगा, आपस में बातचीत बढ़ेगी। करियर में सब कुछ सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं। सेहत को आज नजरअंदाज मत कीजिए, जरूरत लगे तो डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 12 उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का नियमित रूप से जप करें।

​मीन राशिफल, करियर में क्रिएटिविटी का फायदा मिलेगा

आज घर, मां या गाड़ी से जुड़े मामलों में सक्रियता दिखेगी। कोई पुरानी बात नए सिरे से सामने आ सकती है तो तुरंत रिएक्ट करने की बजाय उसे थोड़ा वक्त दे दें तो बेहतर रहेगा। लग्नेश गुरुदेव की कृपा से क्रिएटिव कामों और संतान से जुड़े विषयों में आज सोच साफ रहेगी, मन को धीरे-धीरे दिशा मिलती जाएगी। जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है, बात को धैर्य से सुनिए। करियर में क्रिएटिविटी का पूरा इस्तेमाल कीजिए, यही आपकी असली ताकत है। पैसों के मामले में सावधानी बरतिए, बड़े फैसले सोच-समझकर लीजिए। सेहत का भी ख्याल रखें, आराम कर लीजिए थोड़ा। परिवार से बात करके ही आगे बढ़िए, अकेले फैसला लेने से बचें।

शुभ रंग: हल्का बैंगनी | शुभ अंक: 5 उपाय: आज गुरु मंत्र ओम गुं गुरवे नमः का जप करें।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Khabarwala 24 News इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News