Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News 1947 के विभाजन की त्रासदी और उसमें जान गंवाने वाले लाखों निर्दोषों की याद में पंजाबी समाज 14 अगस्त को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाएगा। इस दिन देशभर में पंजाबी और सिख समाज के लोग अपने-अपने घरों, मंदिरों, गुरुद्वारों और सार्वजनिक स्थलों पर मोमबत्ती जलाकर 10 लाख से अधिक शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे और उन्हें नमन करेंगे।
10 लाख बलिदानों के बाद भी ‘रिफ्यूजी’ कहे जाने पर जताया आक्रोश (Hapur News)
पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 14 अगस्त 1947 की वह काली रात थी, जब देश के विभाजन के दौरान पंजाबी और सिख समाज पर कहर टूटा था। इस बंटवारे में 10 लाख से अधिक भाई-बहनों ने अपनी जान गंवाई, अनगिनत माताओं ने अपने लाल, बहनों ने अपने भाई और बच्चों ने अपने परिवार खो दिए।
प्रवीण सेठी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े बलिदान के बाद भी आज तक पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ का दंश झेलना पड़ रहा है, जो कि अत्यंत दुखद और राष्ट्रीय शर्म का विषय है।
प्रधानमंत्री से मिलकर सख्त कानून बनाने की करेंगे मांग (Hapur News)
राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से रामप्रकाश सेठी के आह्वान पर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। इसी एकजुटता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ घोषित कर समाज का मान बढ़ाया था।
उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही पंजाबी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल मांग करेगा कि पंजाबी समाज को ‘रिफ्यूजी’ कहकर अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाए।
14 अगस्त को शाम 6 बजे जलाएं एक मोमबत्ती; सितंबर में महासम्मेलन (Hapur News)
प्रवीण सेठी ने देशभर के पंजाबी समाज से अपील की है कि 14 अगस्त (शुक्रवार) की शाम 6 बजे सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थानों या घरों के बाहर ‘एक मोमबत्ती शहीदों के नाम’ जरूर जलाएं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘रिफ्यूजी विरोधी कानून’ की मांग को मजबूती दें। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 19 और 20 सितंबर को मेरठ में दो दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।




