Gyanvapi News : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा

Gyanvapi News Khabarwala24 News Varanasi: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई के सर्वे का काम शुरू हो चुका है। पहले दिन दो चरणों में नौ बजे से शाम पांच बजे तक सर्वे हुआ। मुस्लिम पक्ष सर्वे के दौरान पहले दिन शामिल नहीं हुआ और सर्वेक्षण […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Gyanvapi News Khabarwala24 News Varanasi: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद एएसआई के सर्वे का काम शुरू हो चुका है। पहले दिन दो चरणों में नौ बजे से शाम पांच बजे तक सर्वे हुआ। मुस्लिम पक्ष सर्वे के दौरान पहले दिन शामिल नहीं हुआ और सर्वेक्षण का बहिष्कार किया। लेकिन शनिवार से मुस्लिम पक्ष के भी शामिल होने की उम्मीद है।

पहले दिन सुबह नौ बजे से साढ़े बारह और करीब तीन बजे से पांच बजे तक एएसआई की टीम ने सर्वे किया। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम दोनों तरफ से 16 लोगों को एएसआई के साथ रहने की इजाजत मिली थी लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई शामिल नहीं हुआ। अब शनिवार की सुबह नौ बजे से दोबारा सर्वे शुरू होगा। माना जा रहा है कि कल मुस्लिम पक्ष सर्वे में शामिल हो सकता है।

उधर सुप्रीम कोर्ट से भी शुक्रवार को सर्वे पर हरी झंडी मिलने के बाद मुस्लिम पक्ष ने इस बाबत एक पत्र जारी किया है। इसमें सर्वे में सहयोग करने की बात कही गई है। जबकि इससे पहले एक पत्र जारी कर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण सर्वे नहीं करने और उसमें शामिल नहीं होने की बात कही गई थी।

दो चरणों में हुआ सर्वे

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुबह आठ बजे ही एएसआई की टीम ज्ञानवापी पहुंच गई। इसके बाद नौ बजे से पांच बजे तक दो चरणों में सर्वे का काम चला। बीच में जुमे की नमाज के कारण सर्वे रोका गया। शनिवार की अब सुबह नौ बजे से दोबारा सर्वे शुरू किया जाएगा।

Gyanvapi news : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा Gyanvapi news : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा Add Gyanvapi news : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा Gyanvapi news : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा Gyanvapi news : ज्ञानवापी में पहले दिन सर्वे का कार्य हुआ पूरा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News