पेयजल लाइन टूटने से हुआ जलभराव, लोग परेशान

आशुतोष शर्मा, खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़ : बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन के कार्यों के चलने के कारण वहां उड़ने वाली धूल, जाम से आम आदमी पहले से ही परेशान है। शुक्रवार सुबह को पेयजल पाइपलाइन टूटने से और अधिक दिक्कत हो गई। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क में पानी भर गया। आनन […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

आशुतोष शर्मा, खबरवाला 24 न्यूज, हापुड़ : बुलंदशहर रोड पर सीवर लाइन के कार्यों के चलने के कारण वहां उड़ने वाली धूल, जाम से आम आदमी पहले से ही परेशान है। शुक्रवार सुबह को पेयजल पाइपलाइन टूटने से और अधिक दिक्कत हो गई। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क में पानी भर गया। आनन फानन में पाइप लाइन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।

बुलंदशहर रोड पर पिछले कई माह से सीवर लाइन डालने का कार्य चल रही है। इस कार्य के कारण यहां रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि धूल के कारण लोगों का बुरा हाल है।

निर्माण कार्य के चलते सड़क के एक हिस्से से वाहनों का आवागमन कराए जाने के कारण जाम के झाम में फंसकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को एसडीएम ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे।

शुक्रवार सुबह को अचानक पेयजल लाइन टूटने के कारण बड़ी संख्या में पानी सड़क पर बहने लगा। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क में हजारों लीटर पानी भर गया। पेयजल लाइन टूटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुज शर्मा का कहना है कि सीवर लाइन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इससे तेजी से पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News