4.49 करोड़ से बढ़ेगी विकास की रफ्तार, लंबित परियोजनाओं का होगा निर्माण

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम(एमएसडीपी) के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाएं में अब तेजी आएगी। राज्य सरकार ने छह परियोजनाओं के लिए अपने हिस्से की धनराशि करीब 4.49 करोड़ रुपये जारी कर दी है। धन के अभाव में यह परियोजनाएं रुकी हुई थी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक बहुल्य गांवों में विकास कार्य […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: जिले में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम(एमएसडीपी) के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाएं में अब तेजी आएगी।

राज्य सरकार ने छह परियोजनाओं के लिए अपने हिस्से की धनराशि करीब 4.49 करोड़ रुपये जारी कर दी है। धन के अभाव में यह परियोजनाएं रुकी हुई थी।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अल्पसंख्यक बहुल्य गांवों में विकास कार्य कराए जाते हैं। इनमें कालेज, अस्पताल, पेयजल व्यवस्था आदि शामिल हैं। इसके लिए जिला स्तर पर होने वाली बैठक में प्रस्तावों को रखा जाता है। प्रस्ताव पास होने के बाद उन्हें शासन को भेजा जाता है। शासन से प्रस्ताव पास होने के बाद धनराशि अनुमोदित की जाती

है। पिछले वर्ष जिले में 29.19 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं। इनमें होम्योपैथिक चिकित्सालय, राजकीय इंटर कालेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सद्भावना मंडप, पेयजल आपूर्ति आदि 11 परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा धनराशि अनुमोदित है। जिसमें पहली किस्त ही आ सकी थीं। दूसरी व अंतिम किस्त न मिलने के चलते कार्य रुके हुए हैं। पिछले दिनों केंद्र सरकार ने सात परियोजनाओं के लिए 5.66 करोड़ रुपये जारी किए थे। राज्य सरकार से धनराशि के लिए जिला प्रशासन की ओर से मांग की जा रही थी। अब राज्य सरकार ने सात में से छह परियोजनाओं के लिए 4.49 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

परियोजना का नाम कुल लागत अवमुक्त धनराशि राज्य से मिली धनराशि

गांव घुंघराला में पेयजल आपूर्ति 232.24 लाख 116.12 लाख 58.06 लाख

गांव शेखपुर खिचरा में पेयजल आपूर्ति 454.08 लाख 227.04 लाख 113.520 लाख

गांव देहरा में राजकीय इंटर कालेज 455.26 लाख 227.63 लाख 136.57 लाख

गांव सलाई में राजकीय इंटर कालेज 455.26 लाख 227.63 लाख 136.58 लाख

गांव कंडौला में होम्योपैथिक चिकित्सालय 17.50 लाख 8.76 लाख 2.185 लाख

गांव इकलैड़ी में होम्योपैथिक चिकित्सालय 17.50 लाख 8.76 लाख 2.185 लाख

क्या कहती हैं अधिकारी

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लंबित परियोजनाओं में से छह परियोजनाओं के लिए 4.49 करोड़ रुपये जारी किए हैं। कार्यदायी संस्थाओं को पत्र लिखकर जल्द से जल्द परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News