Hapur NH 9 पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज़-बेंज कार, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर सबली कट के पास एक मर्सिडीज़-बेंज कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह कार से निकलकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग धूं-धूं कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur:  Hapur यूपी के जनपद हापुड़ में कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग -9 पर सबली कट के पास एक मर्सिडीज़-बेंज कार में अचानक आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह कार से निकलकर जान बचाई। कुछ ही देर में आग धूं-धूं कर जलने लगी। दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत कर काबू पाया। लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल गई थी।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार जगतपुरी दिल्ली निवासी मक्खन सिंह अपने साथी दिल्ली निवासी दीपक के साथ मुरादाबाद फार्म हाउस के लिए कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। शनिवार की दोपहर बाद जैसे ही वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बाईपास पर सबली कट के पास पहुंचे तो अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही आनन फानन में कार सवार तुंरत बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धूं-धूं कर आग लगने लगी।

दमकल टीम मौके पर पहुंची

मौके से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोक लिए और काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस और दमकल केंद्र पर आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल की टीम ने मामले की जांच कर बताया कि प्रारंभिक जांच में शोर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Hapur nh 9 पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज़-बेंज कार, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Add
Add

Hapur nh 9 पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज़-बेंज कार, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू Hapur nh 9 पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज़-बेंज कार, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू Hapur nh 9 पर धूं-धूं कर जली मर्सिडीज़-बेंज कार, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

Add
Add

Hapur
Hapur

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News