Hapur संदिग्ध हालत में महिला हुई लापता, बैंक के बाहर घायल अवस्था में मिली

khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी एक महिला मंगलवार सुबह नौकरी के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आई। बुधवार सुबह वह जवाहर बाजार स्थित एक बैंक के बाहर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

khabarwala 24 News Hapur: Hapur कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी एक महिला मंगलवार सुबह नौकरी के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आई। बुधवार सुबह वह जवाहर बाजार स्थित एक बैंक के बाहर गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

घायल नेहा के परिजन ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी चार साल पहले थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में अनबन के कारण नेहा अशोक नगर में अपने मायके में रह रही थी। वह रिलायंस रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थी। मंगलवार सुबह वह रोज की तरह काम पर गई, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे आसपास तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। बुधवार सुबह जवाहर बाजार में नेहा गंभीर रूप से घायल हालत में मिली। परिजन ने बताया कि नेहा के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे, और उसका मोबाइल फोन व पर्स गायब था।

पुलिस ने शुरू की जांच

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि नेहा और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था, जो जांच का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांच में जो भी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Add
Add

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News