Hapur के ब्रजघाट में गंगा नदी में नाव पलटने से हड़कंप, पांच श्रद्धालु बाल-बाल बचे

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट अचानक पलट गई। नाव में एक आठ वर्षीय बच्चे सहित पांच श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि अन्य नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जिले की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब गंगा नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट अचानक पलट गई। नाव में एक आठ वर्षीय बच्चे सहित पांच श्रद्धालु सवार थे। गनीमत रही कि अन्य नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना उस समय हुई जब गंगा नदी रेड अलर्ट स्तर से ऊपर बह रही थी, और प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद कुछ नाविक बिना लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को नदी में ले जा रहे थे, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया।

क्या था पूरा मामला? (Hapur)

हरियाणा के झज्जर जिले के झारली गांव के रहने वाले आजाद और सुनील अपने स्वजनों रमेश, जगदीप, और आठ वर्षीय बच्चे रविंद्र के साथ ब्रजघाट आए थे। वे अपनी माता प्रेमोदेवी की अस्थियों का गंगा में विसर्जन करने के लिए मोटरबोट से नदी के बीच पहुंचे थे। नाव चालक ने किसी भी श्रद्धालु को लाइफ जैकेट नहीं दी थी। बीच नदी में अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सभी श्रद्धालु पानी में डूबने लगे। गंगा किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य नाविक तुरंत मोटरबोट लेकर मौके पर पहुंचे और कुछ ही मिनटों में सभी को सुरक्षित बचा लिया।

मौके पर मची अफरा तफरी (Hapur)

घटना की सूचना मिलते ही ब्रजघाट कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार आनन फानन में मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं थाना प्रभारी नीरज कुमार ने श्रद्धालुओं को बचाने वाले गोताखोरों का सम्मान किया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी में नाव से यात्रा करने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।

गंगा में रेड अलर्ट की स्थिति (Hapur)

गंगा नदी में जलस्तर रेड अलर्ट से ऊपर होने के कारण प्रशासन ने नाव संचालन पर रोक लगाई हुई है। बावजूद इसके, कुछ नाविक बिना अनुमति और लाइफ जैकेट के श्रद्धालुओं को नदी में ले जा रहे हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है। यह घटना ब्रजघाट जैसे तीर्थ स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत को उजागर करती है।

Add
Add

Add-----
Add—–

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News