Hapur बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: हापुड़ बार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नवचयनित पदाधिकारियों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिलाई शपथ (Hapur)

शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज अजय कुमार सिंह (प्रथम), अपर जिला जज प्रथम विजय कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पीयूष पांडेय सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी संदीप त्यागी, सहायक चुनाव अधिकारी सूरज कुमार और आदिल चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई (Hapur)

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में महिला अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व से सकारात्मक और अनुशासित माहौल बनेगा। निवर्तमान अध्यक्ष संजय कंसल और सचिव वीरेंद्र सैनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

क्या बोले अध्यक्ष और सचिव (Hapur)

नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नवादा ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी और प्रत्येक अधिवक्ता के मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा की जाएगी। वहीं नवनिर्वाचित सचिव रवि कुमार ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

यह रहे मौजदू (Hapur)

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद और श्यामवीर सिरोही ने किया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष अजित चौधरी, जीत सिंह, अकबर बेग, अताउर्रहमान, दिनेश भैया, मोहम्मद बिलाल, अमित पायल, नवनीत सहलौत, गौरव चौहान, तरुणा सक्सेना, साक्षी आनंद, ललित सक्सेना, जहीर सलमान, चौधरी जितेंद्र सिंह, नरेश कर्दन, दिनेश कुमार, बादल सिद्दू, देवेंद्र सागर, भारत भूषण, सुनील आजाद, गौरव शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News