Khabarwala 24 News Hapur : Hapur स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व डिप्टी कलेक्टर मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी भी मौजूद रही। ज्ञापन में बताया गया कि दो-चार सभासदों द्वारा शासन, प्रशासन और शहर में भ्रांति फैलाने का काम किया जा रहा है। जिससे बाल्मीकि समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से ऐसे सभासदों की जांच कराने और उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन के साथ साथ हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है।
क्या है पूरा मामला (Hapur)
शनिवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष अनिल पंवार, संरक्षक ललित बाबा, विकास ऊंटवाल, जितेंद्र पार्चा, ललित खलीफा, आदि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर पालिका में पहुंचे और जोरदार हंगामा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि दो-चार सभासदों निजी स्वार्थ के कारण सफाई कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं और झूठी अफवाह फैलाकर भ्रम फैला रहे हैं। इन्हीं सभासदों के माध्यम से महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की जाती है। इससे वाल्मीकि समाज अत्यंत हताश व क्रोधित है। कुछ दो चार सभासद आए दिन अभद्र टिप्पणी व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग सफाई कर्मचारियों के साथ करते हैं।

सफाई कर्मचारियों को किया जा रहा बदनाम (Hapur)
ज्ञापन में बताया गया कि शहर की जनसंख्या अधिक है और मानकों की तुलना में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। फिर भी सफाई कर्मचारी द्वारा अपने कठिन परिश्रम से शहर की सफाई व्यवस्था को संभाल रखा है। सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों को बदनाम किया जा रहा है। यह दो चार सभासद नगर पालिका व सफाई कर्मचारियों के हित में न होकर अपने निजी स्वार्थ के साथ कार्य करना चाहते हैं।
कोविड काल में दिन रात किया था काम (Hapur)
ज्ञापन में बताया गया कि कोविड-19 जैसे खतरनाक महामारी में भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दिनरात अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। सफाई कर्मचारियों की मेहनत के कारण कुछ समय पहले स्वच्छ सर्वेक्षण में हापुड़ नगर पालिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। लेकिन फिर भी दो चार सभासद सफाई कर्मचारियों को बदनाम कर रहे हैं।

यह की मांग
ज्ञापन में मांग की गई सफाई कर्मचारियों को तंग करने वाले दो चार सभासदों के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करते हुए उनकी सदस्यता रद्द की जाए अन्यथा सफाई कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल पंवार, संरक्षक ललित बाबा, विकास ऊंटवाल, जितेंद्र पार्चा, ललित खलीफा, पीयूष मंडोठिया, विकास मंडोठिया, कल्लू बहोत, राजीव चौधरी, भगवान दास, राजेंद्र, विक्रम, सुरेंद्र, प्रदीप महरौल, प्रदीप, क़ुलदीप भारती, सुंदर भगत, विशाल, लाला राम, रोबिन आदि मौजूद थे।
















