Hapur राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ के वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य चंदन खुल्लर का हुआ निधन, नम आंखों के बीच हुई अंतिम संस्कार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड की महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर के पति व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य चंदन सिंह खुल्लर का अकस्मात ह्रदय की गति रुकने से निधन हो गया सूचना मिलते ही क्षेत्र व संस्था में शोक की लहर दौड़ गई । […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड की महिला ब्रिगेड की जिला सचिव प्राची खुल्लर के पति व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य चंदन सिंह खुल्लर का अकस्मात ह्रदय की गति रुकने से निधन हो गया सूचना मिलते ही क्षेत्र व संस्था में शोक की लहर दौड़ गई ।

पीड़ित परिजन को दी सांत्वना (Hapur)

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि चंदन खुल्लर की बृहस्पतिवार देर रात अकस्मात ह्रदय की गति रुकने से निधन हो गया। इससे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे छोटे छोटे तीन बच्चों को छोड़ कर गए हैं। चंदन खुल्लर की मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। पीड़ित परिजन को सांत्वना दी गई। नम आंखों के बीच उनका स्वर्ग आश्रम रोड स्थित चौराखी पर अंतिम संस्कार किया गया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला बिग्रेड की प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश त्यागी ,जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, श्याम वर्मा,वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य सत्येन्द्र त्यागी,आलोक त्यागी,भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव सुधीर त्यागी समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News