Hapur हापुड़ पुलिस को मिली सफलता, श्यामपुर में युवक पर फायरिंग करने वाले 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले 25-25 हजार के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है इससे पूर्व में भी पुलिस नें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा था।पुलिस नें आरोपियों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले 25-25 हजार के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस नें गिरफ्तार किया है इससे पूर्व में भी पुलिस नें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेजा था।पुलिस नें आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और कार बरामद की है।

क्या है पूरा मामला (Hapur )

पुलिस नें जानकारी देते हुए बताया कि श्यामपुर गांव के सैंसरपाल ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 11 अक्टूबर 2024 को उसके घर पर दुर्गा पूजन चल रहा था। इसमें उसके रिश्तेदार और परिचित भी शामिल हुए थे, दोपहर के समय करीब 12 बजे दो बाइकों पर सवार गांव के ही गुल्लु, सुशांत,शुभम, जयविंद, विनोद हथियारों से लैस होकर आरोपी उसके घर के बाहर पहुंचे।

आरोपियों ने पीड़ित द्वारा पूर्व में कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे में फैसला करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में उसके बेटे अतुल के कूल्हे और जांघ में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको लेकर पुलिस नें मामले में छानबीन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वही दो आरोपी लबे समय से फरार चल रहें थें। जिनकी गिरफ्तारी के लिए हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह नें 25 -25 हजार का इनाम घोषित किया था।जिन्हे आज पुलिस नें गिरफ्तार किया है।

क्या कहते हैं अफसर (Hapur )

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि 11 अक्टूबर को दो बाइकों पर सवार होकर आये युवकों नें घर के बाहर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गईं थीं।जिसमें पुलिस नें चार आरोपियों को पड़यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अन्य फरार चले रहें दोनों मुख्य आरोपियों को लेकर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।पुलिस नें दोनों मुख्य आरोपियों को ततारपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है।

कौन हैं पकड़े गए आरोपी (Hapur )

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों नें अपना नाम गुल्लु उर्फ़ शिवांश शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा निवासी जरोंठी रोड नवदुर्गा कॉलोनी और सुशांत उर्फ़ विक्की उर्फ़ कबूतर पुत्र अनिल कुमार निवासी अनुज विहार बताया था। दोनों आरोपियों से एक पिस्टल, एक तमचा, कारतूस, एक कार बरामद की है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News