Hapur पीएम मोदी का मेरठ दौरा, विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Khabarwala 24 News Hapur: 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे के मद्देनजर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यकर्ताओं के साथ मीनाक्षी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम की सफलता के लिए योजना बनाई गई। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ दौरे के मद्देनजर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कार्यकर्ताओं के साथ मीनाक्षी रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम की सफलता के लिए योजना बनाई गई।

नमो भारत ट्रेन का पीएम मोदी लोकार्पण कर जनसभा को करेंगे संबोधित (Hapur)

विधायक विजयपाल आढ़ती ने बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री मोदी के मेरठ दौरे को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी मेहनत और सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल मेरठ बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व का है। इस कार्यक्रम में नमो भारत ट्रेन का लोकार्पण और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किए जाने का भी कार्यक्रम है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

- Advertisement -

Hapur
Hapur

आम लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करें प्रेरित (Hapur)

बैठक में जनसभा स्थल, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आम लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।साथ ही, सदर विधायक ने यह भी सुनिश्चित किया कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले। बैठक में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को सफल बनाने की दिशा में अपने सक्रिय सहयोग का वादा किया।

यह रहें मौजूद (Hapur)

इस अवसर पर पुनीत गोयल, शामिंदर त्यागी, अमित सिवाल, अमित चौधरी, सभासद आदित्य सूद, सभासद संजीव वाल्मीकि, अजय भास्कर, मोनू सैनी, मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, सोनू गर्ग, सुधीर गोयल, पंकज शर्मा, गौरव रुड़कीवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News