Hapur महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, रोडवेज बस अड्डे में बनी हेल्पडेस्क

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, निजी टूर एंड ट्रैवल्स पर भी बसों की बुकिंग हुई है। महाकुंभ के लिए 40 बसों का संचालन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, निजी टूर एंड ट्रैवल्स पर भी बसों की बुकिंग हुई है।

महाकुंभ के लिए 40 बसों का संचालन (Hapur)

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए परिवहन निगम ने 40 बसों के संचालन का दावा किया है। शहर से यात्रियों की संख्या कम होने के कारण आनंद विहार, कौशांबी और अन्य जगहों से अभी तक इन बसों का संचालन हो रहा था, लेकिन अब जिले से भी श्रद्धालु अधिक संख्या में रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए शुक्रवार से रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालु बसों से संबंधित जानकारी कर रहे हैं। इसके अलावा निजी टूर एंड ट्रैवल्स की भी 20 से अधिक बसें अभी तक जा चुकी हैं। 20 जनवरी के बाद करीब 25 बसें और रवाना होंगी।

क्या कहते हैं अफसर (Hapur)

एआरएम रणधीर सिंह का कहना है कि निगम द्वारा लगातार श्रद्धालुओं के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। एक हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। जिससे कि श्रद्धालुओं को बसों को लेकर परेशान न होना पड़े।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News