Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में विवाहिता रेखा की मौत गला दबाने से हुई थी। किसी ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर में आंगन में खड़े अमरूद के पेड़ पर लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर में विवाहिता रेखा की मौत गला दबाने से हुई थी। किसी ने विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर में आंगन में खड़े अमरूद के पेड़ पर लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अपर पुलिस अथधीक्षक राजकुमार अग्रवाल घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।

क्या था पूरा मामला (Hapur)

बता दें कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी जयसिंह की पुत्री रेखा की शादी करीब 13 साल पहले क्षेत्र के गांव मुदाफरा निवासी कृष्ण कसाना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रेखा पति के साथ अपने मायके मुबारिकपुर में एक अलग मकान में रहने लगी। उसके साथ उसका भाई सोनू भी रहता था। शादी के बाद उसके दो पुत्र हुए। बड़ा पुत्र 12 साल और छोटा दस साल का है। पति कृष्ण नोएडा में एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है। जबकि उसका भाई कुचेसर चौपला स्थित एक दूध की डेयरी पर काम करता है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा था शव (Hapur)

बुधवार की रात को रेखा का शव घर के आंगन में लगे अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उस समय रेखा घर में दो बच्चों के साथ अकेली थी। बच्चे घर में सोए हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस आत्महत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।

जांच में जुटी पुलिस (Hapur)

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जांच में एेसा प्रतीत होता है कि गला घोंटकर हत्या के बाद उसे पेड़ पर लटकाया गया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी Hapur आत्महत्या नहीं, गला दबाकर पेड़ से लटकाया गया था रेखा का शव , पुलिस जांच में जुटी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News