Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़-मेरठ हाइवे पर रामा अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक चलती टाटा हैरियर कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में पूरी कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बाबूगढ़ निवासी राहुल चौधरी अपनी पत्नी के साथ पत्नी की मौसी के बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जा रहे थे। जैसे ही उनकी टाटा हैरियर कार रामा अस्पताल के सामने पहुंची, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते-ही-देखते बोनट से लपटें उठने लगीं। चालक राहुल चौधरी ने तुरंत कार रोकी और परिवार सहित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
View this post on Instagram
कुछ ही मिनटों में धूं धूं कर जलने लगी कार (Hapur News)
मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल से पानी मंगाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की भेंट चढ़ गई। आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी आग फैलने का खतरा था।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सचिन बालियान के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
अग्निशमन विभाग की टीम जांच में जुटी (Hapur News)
अग्निशमन विभाग ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में किसी तकनीकी खराबी को आग लगने का संभावित कारण बताया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों ने कहा कि समय रहते चालक के सतर्क होने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


