Hapur News आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने मोबाइल के जरिए सट्टा लगा रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। हालांकि इस दौरान तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर कोतवाली क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने मोबाइल के जरिए सट्टा लगा रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। हालांकि इस दौरान तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 13,600 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार रात को की गई। कोठीगेट पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि देशी शराब के ठेके के पास कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए सट्टा लगा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।

यह आरोपी पकड़े गए (Hapur News)

पुलिस को देखकर वहां मौजूद सटोरियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंकज निवासी इंद्रलोक कॉलोनी (स्वर्ग आश्रम रोड), मनोज गोयल निवासी शिवपुरी (रेलवे रोड) और राघव निवासी छज्जूपुरा गोल मार्केट हापुड़ के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके से 13,600 रुपये की नकदी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका उपयोग सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था।

यह हैं फरार आरोपी (Hapur News)

वहीं फरार आरोपियों की पहचान स्वर्ग आश्रम रोड निवासी अनुज,  सहदेव  और सोनू निवासी शिवपुरी हापुड़ के रूप में की गई है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी (Hapur News)

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे सट्टेबाजी के नेटवर्क के बारे में और जानकारी मिल सके। साथ ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस अवैध धंधे में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार Hapur news आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार Hapur news आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार Hapur news आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार Hapur news आईपीएल मैच में लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने तीन सटोरियों को दबोचा, तीन हुए फरार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News