Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News हापुड़ जिले में घरेलू विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलवार सुबह पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी विवाद में बदल गई। गुस्से में आए पति सुनील ने अपनी पत्नी नीलम का गला चाकू से रेत दिया। घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
नीलम मूल रूप से मोहल्ला फूलगढ़ी, हापुड़ देहात निवासी हैं। उनकी शादी करीब 12 साल पहले मेरठ के किठौर क्षेत्र के रहने वाले सुनील के साथ हुई थी। सुनील पिछले कई वर्षों से हापुड़ देहात के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा था। दंपति के तीन बच्चे हैं। सुनील ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है।
महिला को अस्पताल में कराया भर्ती (Hapur News)
मंगलवार सुबह घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में तीखी बहस शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर सुनील ने गुस्से में चाकू उठा लिया और नीलम का गला रेत दिया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने दौड़कर मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़ी नीलम को देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया। उपचार चल रहा है।महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)
हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी सुनील को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया है। मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूछताछ में सुनील से विवाद की वजह और घटना की सही तस्वीर साफ करने की कोशिश कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



