हापुड़: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, जेठ पर अश्लील हरकतों का आरोप, तेजाब से जलाने की धमकी

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की, जेठ ने अश्लील हरकतें कीं और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। विरोध करने पर पति ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

हापुड़ (khabarwala24 News)। हापुड़ में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट की, जेठ ने अश्लील हरकतें कीं और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। विरोध करने पर पति ने तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है और पीड़िता ने एसपी को पूरी घटना बताई।

शादी और दहेज की मांग

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 20 दिसंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना नंदग्राम क्षेत्र के निवासी अफसर से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन ससुराल पक्ष को दिए गए सामान से संतुष्टि नहीं हुई। पति, सास, जेठ और ननद ने मिलकर अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और 5 लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को रोजाना लात-घूंसे मारकर प्रताड़ित किया जाता था और कई बार कमरे में बंद कर यातनाएं दी जाती थीं।

जेठ की अश्लील हरकतें और धमकी

9 नवंबर 2025 को जब ससुराल के सभी लोग बाहर गए थे, पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान जेठ उसके कमरे में घुस आया। उसने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं, उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो जेठ ने उसे धमकाया कि किसी को बताने पर जान से मार डालेगा। पीड़िता ने पति को बताया तो पति ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गलत काम के लिए दबाव बनाया और कहा कि बात न मानने पर तेजाब डालकर जला देंगे।

हत्या का प्रयास और घर से निकालना

9 दिसंबर 2025 को दहेज की मांग न मानने पर ससुराल पक्ष ने फिर मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता ने शोर मचाया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची। मायके वालों ने ससुराल पक्ष से संपर्क किया और 5 जनवरी को गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में पति, सास, जेठ और ननद मौजूद थे। पंचों ने पूछताछ की तो आरोपियों ने दहेज की मांग दोहराई। पति ने वहीं तलाक दे दिया और चले गए।

पुलिस कार्रवाई

पीड़िता ने एसपी से शिकायत की, जिसके आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News