Hapur: यूट्यूबर वंशिका और मां के बीच हुआ विवाद पहुंचा थाने, नहीं हुआ दोनों में समझौता, एक दूसरे पर लगाए आरोप

Khabarwala 24 News:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में सोशल मीडिया स्टार यूट्यूबर वंशिका और उनकी मां के बीच संपत्ति विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहले मां पर मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर करीब एक घंटे तक समझाया गया, लेकिन दोनों […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News:  उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) में सोशल मीडिया स्टार यूट्यूबर वंशिका और उनकी मां के बीच संपत्ति विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पहले मां पर मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर करीब एक घंटे तक समझाया गया, लेकिन दोनों के बीच हुई नोकझोंक के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। मां ने जान का खतरा बताया, जबकि वंशिका ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कौन हैं वंशिका (Vanshika Hapur)

वंशिका, जिन्हें ‘वंशिका हापुड़’ के नाम से जाना जाता है, यूट्यूब पर डांस वीडियो के लिए मशहूर हैं। उनका चैनल ‘Vanshika Hapur Official Vk’ पर 1.89 लाख सब्सक्राइबर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 7.42 लाख फॉलोअर्स और फेसबुक पर 1.3 मिलियन। लेकिन रील लाइफ की चमक के पीछे असल जिंदगी का यह काला अध्याय लाखों फैंस को झकझोर रहा है।

क्या बोली वंशिका की मां 

शनिवार को कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। वंशिका थाने पहुंची और उसकी मां भी अपनी छोटी बेटी के साथ पहुंच गई। दोनों के बीच पुलिस के साथ वार्ता हुई। वंशिका की मां का आरोप था कि वंशिका और उसके साथ रहने वाले युवक और युवक के भाई से जान का खतरा। उन्होंने कहा कि वंशिका उनके घर न आए वह फिर से अभद्रता करेगी। मां का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगी वह फैसला नहीं करेगी।

क्या बोली वंशिका 

वहीं वंशिका का कहना है कि सभी आरोप निराधार। उसे मकान-प्लॉट नहीं चाहिए, बस दादी से मिलने आऊंगी जब मन करेगा। परिवार का पूरा ख्याल रखती हूं। वीडियो में साफ दिखता है कि हाथापाई किसने शुरू की। ये घर का मामला है, तूल न दो। विवाद सुलझ जाएगा, मां तो मां ही रहेगी। प्लॉट को भाइयों के नाम करने पर सहमत है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी 

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने कहा, “संपत्ति विवाद का मामला है। दोनों की बात सुनी, लेकिन सहमति नहीं बनी। जांच जारी है, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News