Hapur Crime News किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म

Hapur Crime News Khabarwala 24 News (Pilkhuwa) Hapur: जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले युवक ने नाबालिक छात्रा को घर पर काम होने की बात कह कर बुलाया लिया। आरोप है कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। यही नहीं आरोपी ने इसका पूरा वीडियो भी बना लिया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Hapur Crime News Khabarwala 24 News (Pilkhuwa) Hapur: जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के रहने वाले युवक ने नाबालिक छात्रा को घर पर काम होने की बात कह कर बुलाया लिया। आरोप है कि उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। यही नहीं आरोपी ने इसका पूरा वीडियो भी बना लिया था। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। तीन दिन पूर्व छात्रा जब अपने घर के बाहर खड़ी थी, उसी समय पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने घर पर काम होने की बात कह कर अपने घर के अंदर ले गया। आरोप है कि पहले तो वह उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगा लेकिन, जब छात्रा उसके इरादे को समझ गई तो उसने युवक से बचाव का काफी प्रयास किया। लेकिन युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच (Hapur Crime News)

पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और सारी जानकारी परिजन को दी। लोक लाज के डर से परिवार पहले तो चुप रहा लेकिन, जब युवक ने दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, तब इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली में पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म Hapur crime news किशोरी को काम के बहाने घर पर बुलाया, कर दिया दुष्कर्म

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News