Hapur Crime News सुरक्षाकर्मियों और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक बदमाश घायल

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur):Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित नगर पालिका पिलखुवा चेयरमैन के भाई के निर्माणाधीन वेयर हाउस पर चोरी करने पहुंचे हथियारों से लैस चार बदमाशों व वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Pilkhuwa (Hapur):Hapur Crime News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित नगर पालिका पिलखुवा चेयरमैन के भाई के निर्माणाधीन वेयर हाउस पर चोरी करने पहुंचे हथियारों से लैस चार बदमाशों व वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक आरोपी चोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उन्हें दबोच लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, दूसरे बदमाश से चोरी की 11 सरिया व दो कटर बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur Crime News)

पुलिस के अनुसार नगर पालिका पिलखुवा के चेयरमैन विभू बंसल के भाई कपिल बंसल का रिलायंल रोड पर वेयर हाउस बन रहा है। वेयर हाउस की सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर चोरी के इरादे से वेयर हाउस पर पहुंचे। सुरक्षकर्मियों को बदमाशों के अाने की भनक पड़ी तो वह सतर्क हो गई। इस दौरान बदमाशों व सुरक्षाकर्मियों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई अौर वह घायल हो गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को दबोचा (Hapur Crime News)

पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। घायल बदमाश गांव गालंद निवासी सतीश है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरा बदमाश गांव गालंद निवासी पवन है। पवन से से चोरी का माल भी बरामद हुअा है। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अन्य दो बदमाशों के बारे में जानकारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hapur crime news सुरक्षाकर्मियों और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक बदमाश घायल

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News