Hapur पंजाबी सभा समिति धूमधाम से मनाएगी लोहड़ी पर्व, बोर्ड मीटिंग में लिया निर्णय

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पंजाबी सभा समिति की एक बोर्ड मीटिंग रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई । जिसमें आगामी 11जनवरी को लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श हुआ । बोर्ड के पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मति से धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। भांगड़ा व गिद्दे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur पंजाबी सभा समिति की एक बोर्ड मीटिंग रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई । जिसमें आगामी 11जनवरी को लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श हुआ । बोर्ड के पदाधिकारीयो ने सर्वसम्मति से धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाने के प्रस्ताव को पारित कर दिया।

भांगड़ा व गिद्दे का किया जाएगा आयोजन (Hapur)

पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बोर्ड पदाधिकारीयो वह संरक्षक मंडल को पूर्ण रूप से विश्वास दिलाया कि पूर्व की भांति इस बार भी लोहड़ी उत्सव मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भांगड़ा व गिद्दे का आयोजन किया जाएगा ।

सभी की सहमति से लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम के लिए डॉ आनंद प्रकाश अरोड़ा को चैयरमेन चुना गया। पंजाबी सभा समिति के सभी संरक्षक व मार्गदर्शक मंडल व सभी पदाधिकारीयो ने एक मत होकर लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यह रहे मौजूद (Hapur)

बोर्ड मीटिंग में पंजाबी सभा समिति के सचिव सरदार सरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष कमलदीप अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर,डॉ आनंद प्रकाश,डॉ अशोक ग्रोवर,सुभाष खुराना, सरदार करम सिंह, वेद प्रकाश अरोड़ा एडवोकेट, डॉ मनमोहन कक्कड़, मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, डॉ ओमप्रकाश अरोड़ा,अशोक सोढ़ी, हरीश छाबड़ा,डिंपल शर्मा, कपिल मुंजाल, श्याम सुंदर खन्ना, लेखराज अनेजा, संजय सेठी,रोमी सूरी, राजेश नारंग, यशपाल तनेजा,अनिल तनेजा, सरदार चरणजीत सिंह रिंकू, मीडिया प्रभारी कुणाल शर्मा,सरदार हरविंदर सिंह बाबू, मोहित चोपड़ा आदि उपस्थित थे ।

Hapur पंजाबी सभा समिति धूमधाम से मनाएगी लोहड़ी पर्व, बोर्ड मीटिंग में लिया निर्णय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News