Khabarwala 24 News Hapur:यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना हापुड़ देहात के मोहल्ला तगासराय में सोमवार देर रात हाजी आजाद के रद्दी गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुई आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और घना धुआं आसपास की गलियों में फैल गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू होती चली गई। दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जानकारी की जा रही है।
प्रशासन और दमकल के अफसर मौके पर पहुंचे (Hapur)
आग लगने की सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने भी तत्काल सुरक्षा व्यवस्था संभाली। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में मुख्य आग पर काबू पा लिया और इसके बाद एक घंटे तक लगातार पानी डालकर दोबारा भड़कने का खतरा पूरी तरह खत्म कर दिया। गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए जान का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गोदाम में रखी हजारों किलो रद्दी जलकर राख हो गई और अनुमानित नुकसान लाखों रुपये में बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किसी पतंगा के गिरने से आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

क्या कहते हैं अपर जिलाधिकारी (Hapur)
अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कारणों की गहन जांच जारी है। सूचना मिलने पर वह स्वयं दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
क्या कहते हैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी (Hapur)
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में किसी पतंगा के गिरने से आग लगना माना जा रहा है। दमकल की टीम मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


