CLOSE

Hapur बछलौता अंडरपास पर कैंटर में लगी भीषण आग, बाबूगढ़ पुलिस ने जलने से बचाए लाखों के खिलौने

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में स्थित एनएच-09 (नया हाईवे) पर सोमवार रात करीब पौने 11 बजे एक गंभीर घटना घटित हुई। गाजियाबाद से बरेली के लिए खिलौने (खिलौना कार) लेकर जा रहे कैंटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और धुंआ भर गया, जिससे आसपास का दृश्य भयावह हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लाखों के खिलौने जलने से बचा लिए। जबकि कैंटर और कुछ खिलौने धूं धूं कर जल गए।

क्या हो पूरा मामला (Hapur)

चालक सुमित (जो कासगंज जिले के अलीपुर छिरामऊ का निवासी है) ने साहसिक कदम उठाते हुए वाहन रोका और आग की लपटों से बचने के लिए कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि आग की गंभीरता से पहले ही पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी गई, जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने अपने वाहन दूर रोक लिए।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी (Hapur)

थाना बाबूगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे, जब उन्हें यह घटना का पता चला। उन्होंने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दमकलकर्मियों को सूचित किया। पुलिस ने जलते कैंटर से लाखों रुपये के खिलौने बाहर निकाल लिए। अन्य इन खिलौनों को जल्द नहीं निकाला जाता तो वह भी जल जाते। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद कैंटर का काफी हिस्सा जलकर खाक हो गया, लेकिन चालक को कोई चोट नहीं आई।

- Advertisement -

जांच में जुटी पुलिस और दमकल टीम (Hapur)

फिलहाल, आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट, इंजन में तेल रिसाव या यांत्रिक खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-