Hapur सड़क हादसे में डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया हुई घायल

Khabarwala 24 Hapur News : यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में दो सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासनिक और स्थानीय हलकों में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना चितौली रोड पर हुई, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आकाश गहलौत की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दूसरी घटना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur News : यूपी के जनपद हापुड़ (Hapur) में दो सड़क दुर्घटनाओं ने प्रशासनिक और स्थानीय हलकों में हड़कंप मचा दिया। पहली घटना चितौली रोड पर हुई, जहां जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आकाश गहलौत की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

दूसरी घटना कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में देवनंदनी पुल के पास हुई, जहां रोडवेज बस ने डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया की आधिकारिक गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दोनों हादसों में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला (Hapur)

सुबह के समय गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी आकाश गहलौत अपनी कार से डीआईओएस कार्यालय जा रहे थे। चितौली रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में आकाश को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल आकाश को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

सड़क हादसे में डीआईओएस भी हुई घायल (Hapur)

आकाश के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए डीआईओएस डॉ. श्वेता पुठिया अस्पताल पहुंची थीं। वापसी के दौरान, जैसे ही उनकी गाड़ी देवनंदनी पुल के पास पहुंची, एक रोडवेज बस ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। डॉ. पुठिया को पीठ, हाथ और गर्दन में अंदरूनी चोटें आईं। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur)

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है । उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News