CRIME NEWS तमंचा लोड करते समय चली गोली, किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Khabarwala24 CRIME NEWS Hapur: जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में शुक्रवार सुबह पंचायती घर में तमंचालोड करते समय अचानक गोली चल रहा। गोली नाबालिग की हथेली में लग गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम उसने गांव के ही एक युवक से तमंचा व कारतूस लिए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 CRIME NEWS Hapur: जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में शुक्रवार सुबह पंचायती घर में तमंचालोड करते समय अचानक गोली चल रहा। गोली नाबालिग की हथेली में लग गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम उसने गांव के ही एक युवक से तमंचा व कारतूस लिए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुदाफरा निवासी रवि के 15 वर्षीय पुत्र हरेंद्र उर्फ हैप्पी ने बृहस्पतिवार रात गांव के ही एक युवक से तमंचा और कारतूस लिया था। रात को उसने परिजन से छिपाकर तमंचा व कारतूस घर पर ही रख लिए थे। शुक्रवार सुबह सात बजे हरेंद्र अपने नाबालिग दोस्तों के साथ तमंचा व कारतूस लेकर गांव स्थित पंचायती भवन में पहुंचा। इस दौरान हरेंद्र ने तमंचे में कारतूस डाल दिया। आगे से नाल पकड़कर वह तमंचा लोड करने लगा। इस दौरान तमंचे से गोली चल गई। परिणामस्वरूप गोली हरेंद्र की हथेली के आर पार हो गई।

ग्रामीण पंचायती घर पहुंचे तो उन्होंने हरेंद्र को लहूलुहान हालत में देखा। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर हरेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण हरेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Crime news तमंचा लोड करते समय चली गोली, किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी Crime news तमंचा लोड करते समय चली गोली, किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी Crime news तमंचा लोड करते समय चली गोली, किशोर घायल, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News