CDO Hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश

Khabarwala 24 News Hapur: CDO Hapur मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शौचालय में साफ सफाई ठीक न होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वह सफाईकर्मी से नियमित रूप से ठीक प्रकार से सफाई कराना सुनिश्चित करें। गुरुवार को सीडीओ सीएचसी में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: CDO Hapur मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिलखुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। शौचालय में साफ सफाई ठीक न होने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वह सफाईकर्मी से नियमित रूप से ठीक प्रकार से सफाई कराना सुनिश्चित करें।

Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश
गुरुवार को सीडीओ सीएचसी में पहुंचे। उस समय ओपीडी में 110 मरीज आए जिन्हें डॉक्टरो द्वारा उपचार किया गया एवं दवाईयां वितरित की गई। उपस्थित मरीजो से जानकारी करने पर मरीजो द्वारा संतुष्टि व्यक्त की गई। निरीक्षण के समय सीएचसी में ब्लड की जांच नहीं की जा रही थी बताया गया कि दिनांक 15 जून से लैब टेक्निशियन का स्थानान्तरण हो गया है जिस कारण लैब में जांच नहीं की जा रही हैं । इस पर सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह तत्काल नियमानुसार लैब टेक्निशियन की तैनाती करते हुए लैब में जांच कराना सुनिश्चित करें।

टीबी सेक्शन का किया निरीक्षण (CDO Hapur)

टी.बी सेक्शन का निरीक्षण में बताया गया कि प्रतिदिन 2-3 मरीज आते हैं जिनकी जांच कर उपचार किया जाता हैं। निर्देश दिये गये कि ऐसे मरीजो की ड्यू लिस्ट तैयार करें तथा डयू लिस्ट के अनुसार उनका उपचार सुनिश्चित करायें। 15-15 दिवस में एक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी स्वयं भी पर्यवेक्षण करें। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.शेखर सिंह अपने स्टाफ के साथ मौजूद मिले।

Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश

ग्राम मीरापुर गढ़ी का किया निरीक्षण (CDO Hapur)

इसके साथ ही सीडीओ ने धौलाना विकास खंड के ग्राम मीरापुर गढ़ी का निरीक्षण किया गया निरीक्षणण के समय खण्ड विकास अधिकारी अभिमंयु सेठ, धौलाना, गाम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित थे। ग्रामीणों ने सीडीओ को बताया कि ग्राम में विद्युत आपूर्ति बहुत कम हो रही है। अधिशासी अभियन्ता विद्युत पिलखुवा को निर्देश दिये गये हैं कि वह नियमानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराए। पानी की निकासी की समस्या को लेकर ग्राम सचिव ने बताया कि यह नाला का निर्माण जिला पंचायत हापुड़ द्वारा कराया जाएगा। उपजिलाधिकारी धौलाना व अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिये गए कि पैमाईस कराकर नाला निर्माण कराना सुनिश्चित करें जिससे ग्रामवासियों का पानी निकासी की समस्या उत्पन्न न हों।

Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश Cdo hapur सीडीओ ने किया सीएचसी पिलखुवा का निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News