Alliance Club Crystal एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह और नारी शक्ति ने मनाया तीज उत्सव

Khabarwala 24 News Hapur: Alliance Club Crystal  शहर के एक पार्टी हाल में सोमवार रात को एलाइंस क्लब क्रिस्टल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। जबकि नारी शक्ति द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रवि मोहन गर्ग बने अध्यक्ष (Alliance […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Alliance Club Crystal  शहर के एक पार्टी हाल में सोमवार रात को एलाइंस क्लब क्रिस्टल का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। जबकि नारी शक्ति द्वारा तीज महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

रवि मोहन गर्ग बने अध्यक्ष (Alliance Club Crystal )

अधिष्ठापन समारोह में रवि मोहन गर्ग अध्यक्ष, योगेन्द्र अग्रवाल (मोनू) सचिव, कपिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष, धीरज गर्ग चेयरमैन, सचिन अग्रवाल पीआरओ, पंकज कंसल, रविन्द्र सिंहल, राहुल गुप्ता डायरेक्टर, मनोज कर्णवाल उपाध्यक्ष, सर्वेश गोयल उपसचिव, मनीष गोयल उप कोषाध्यक्ष एवं क्लब के नए सदस्यों को अधिष्ठापन अधिकारी पीडीजी एली आराधना बाजपेयी ने शपथ दिलाकर समाज सेवा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। नवनिर्वाचित अध्य्क्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि हमारी प्राथमिकता पूरी टीम के सहयोग से जरूरत मंद लोगो की मदद करने की रहेगी। सचिव योगेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि क्रिस्टल क्लब पिछले 4 वर्षों से लगातार समाज हितों में कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

- Advertisement -

Alliance club crystal -
Alliance club crystal –

अतिथियों ने कार्यों की सराहना की (Alliance Club Crystal )

अधिष्ठानपन समारोह में एलायंस क्लब की इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कलकत्ता से आईं एली सरिता बर्मन और लखनऊ से आईं मल्टीपल काउंसलर चेयरपर्सन लखनऊ से एली प्रियंका दीक्षित मुख्य वक्ता और हापुड से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली अजय बंसल मुख्य अतिथि ने एलायंस क्लब क्रिस्टल क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों कि सराहना की।

गणेश वंदना, स्वागत गीत पर दी सुंदर प्रस्तुति (Alliance Club Crystal )

कार्यक्रम में लक्षिता गर्ग ने गणेश वंदना पर, इशिका वर्मा एवं आराध्या वर्मा ने स्वागत गीत पर, अरहम जैन ने देश भक्ति गीत पर और आस्था गोयल ने पर्यावरण पर भाषण और नितिका अग्रवाल ने हनुमान चालीसा पाठ कर कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। क्लब की महिलाओं ने तीज महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

- Advertisement -

पूजा जैन बनी तीज क्वीन (Alliance Club Crystal )

कार्यक्रम में पूजा जैन को तीज क्वीन चुना गया। फर्स्ट रनरअप गीता अग्रवाल, सैकेंड रनरअप शिल्पी गर्ग चुनी गई। महिलाओं एवं बच्चों ने आकर्षक गेम खेले। जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।

यह लोग रहे मौजूद (Alliance Club Crystal )

कार्यक्रम में रवि मोहन गर्ग, योगेन्द्र अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, भगवंत गोयल, मनोज कर्णवाल, पुलकित जैन, मनीष गोयल, रविन्द्र सिंहल, सचिन अग्रवाल, राम गुलाम दिवाकर, राहुल जैन, दीपक गर्ग (एड०), राजेश वर्मा, नवीन जैन, अतुल अग्रवाल, धीरज गोयल, दीपक गर्ग, मुकेश अग्रवाल, सर्वेश गोयल, पंकज कंसल, अरुण मित्तल, सप्रेम चिटकारा, राहुल गुप्ता,गौरव अग्रवाल, सचिन गोयल, आदि मौजूद रहे।

Alliance club crystal एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह और नारी शक्ति ने मनाया तीज उत्सव Alliance club crystal एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह और नारी शक्ति ने मनाया तीज उत्सव Alliance club crystal एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह और नारी शक्ति ने मनाया तीज उत्सव Alliance club crystal एलायंस क्लब क्रिस्टल हापुड़ का अधिष्ठापन समारोह और नारी शक्ति ने मनाया तीज उत्सव

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News