Ghaziabad News मोदीनगर में हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ हुई फायरिंग, घायल अवस्था में खुद कार चलाकर पहुंचा अस्पताल, 2 महीने पहले मिली थी जमानत, देखिए वीडियो

Khabarwala 24 News Ghaziabad News : Ghaziabad News गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बार फिर अपराधियों ने अपना रौद्र रूप दिखाया। मोदीनगर के गांव सीकरी कला के पास स्वागत ढाबे के सामने बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर ने करीब से 4 […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Ghaziabad News : Ghaziabad News गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बार फिर अपराधियों ने अपना रौद्र रूप दिखाया। मोदीनगर के गांव सीकरी कला के पास स्वागत ढाबे के सामने बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर ने करीब से 4 गोलियां दागीं, जिनमें से गले, सीने, पेट और पैर में गोली लगने से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।राहुल खुद अपनी कार चलाकर अस्पताल पहुंचने में सफल रहा। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

घटना की पूरी कहानी (Ghaziabad News)

राहुल उर्फ कालू मोदीनगर के गांव बेगमाबाद का निवासी है। गुरुवार रात वह अपनी कार से मोदीनगर से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। सीकरी कला गांव के पास स्वागत होटल के सामने जब उसकी कार रुकी, तभी एक युवक पैदल आया और अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

 

पुरानी रंजिश का मामला (Ghaziabad News)

राहुल उर्फ कालू एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। मोदीनगर थाने में उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। मात्र छह महीने पहले उसे जिला पंचायत सदस्य रवि कुमार से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। मात्र दो महीने पहले ही उसे जमानत मिली थी। पुलिस इस फायरिंग को पुरानी रंजिश का नतीजा मान रही है।

 

क्या कहते हैं एसीपी (Ghaziabad News)

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीसीटीवी फुटेजों की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कराकर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News