Indian Women Cricket Team वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ भारतीय महिलाएं खेलेंगी सीरीज, BCCI ने किया टीम के शेड्यूल का ऐलान

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Women Cricket Team बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज से भिड़ेगी जबकि अगले साल का आगाज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर कुल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi : Indian Women Cricket Team बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज से भिड़ेगी जबकि अगले साल का आगाज आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर कुल 6 मैच खेलेगी जो 15 से 27 दिसंबर के बीच खेले जाएंगे।

वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है (Indian Women Cricket Team)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी। दोनों टीमों के बीच बड़ौदा में तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया जनवरी में राजकोट में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है।

वेस्टइंडीज महिला टीम का भारत दौरे का फुल शेड्यूल (Indian Women Cricket Team)

T20I सीरीज (Indian Women Cricket Team)

पहला T20I: नवी मुंबई, 15 दिसंबर (शाम 7.00 बजे)
दूसरा T20I: नवी मुंबई, 17 दिसंबर (शाम 7.00 बजे)
तीसरा T20I: नवी मुंबई, 19 दिसंबर (शाम 7.00 बजे)

IND vs WI ODI सीरीज (Indian Women Cricket Team)

पहला वनडे: बड़ौदा, 22 दिसंबर (दोपहर 1.30 बजे)
दूसरा वनडे: बड़ौदा, 24 दिसंबर (दोपहर 1.30 बजे)
तीसरा वनडे: बड़ौदा, 27 दिसंबर (दोपहर 1.30 बजे)

आयरलैंड क्रिकेट टीम के भारत दौरे का पूरा शेड्यूल (Indian Women Cricket Team)

पहला वनडे: राजकोट, 10 जनवरी (सुबह 11.00 बजे)
दूसरा वनडे: राजकोट, 12 जनवरी ( सुबह 11.00 बजे)
तीसरा वनडे: राजकोट, 15 जनवरी (सुबह 11.00 बजे)

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News