Weather Update:दिल्ली महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तुफान का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Khabarwala24 New Dehli Weather Update: Weatherमौसम लगातार करवट बदल रहा है. कहीं बारिश तो कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला चल रहा है। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में आज गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई के मौसम विभाग ने जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 New Dehli Weather Update: Weatherमौसम लगातार करवट बदल रहा है. कहीं बारिश तो कहीं धूप तो कहीं बर्फबारी का सिलसिला चल रहा है। महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में आज गरज और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मुंबई के मौसम विभाग ने जानकारी दी है। आईएमडी के मुताबिक आज महाराष्ट्र के पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, बीड, सांगली, सोलापुर और रत्नागिरी में तेज हवा चलने की संभावना है. साथ ही इन जगहों बर बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कई जगहों पर बारिश आज बारिश की संभावना है. हालांकि मौसम दिन में गर्म रहेगा।

इन राज्यों में बारिश की है संभावना
स्काईमेट वेदर Weather की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों और केरल में एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है.

बढ़ सकता है तापमान
उत्तर पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। झारखंड के Weather मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है। अगामी5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का क्या रहा हाल
पिछले 24 घंटे के Weather मौसम की बात करें तो सिक्किम और ओडिशा में एक या दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक, गुजरात के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हुई।

Weather update:दिल्ली महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तुफान का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल Weather update:दिल्ली महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तुफान का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल Weather update:दिल्ली महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तुफान का अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News