UP NIKAY CHUNAV: क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे CM YOGI, निकाय चुनाव की बैठक में होंगे शामिल

Khabarwala24 News Gorakhpur : UP NIKAY CHUNAV विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल में भाजपा की शानदार जीत का सिलसिला नगर निकाय चुनाव में भी जारी रहे, इसकी रणनीति बनाने के लिए CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बैठक करेंगे। मंडल के चारों जिलों के BJP भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक में […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24 News Gorakhpur : UP NIKAY CHUNAV विधानसभा और लोकसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल में भाजपा की शानदार जीत का सिलसिला नगर निकाय चुनाव में भी जारी रहे, इसकी रणनीति बनाने के लिए CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बैठक करेंगे।

मंडल के चारों जिलों के BJP भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक में वे निकाय चुनाव में क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे। नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए बुधवार को CM YOGI की बैठकों का सिलसिला रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर बाद एक बजे से शुरू होगा।

एक बजे से दो बजे तक कुशीनगर की बैठक होगी। इसके बाद दो बजे से तीन बजे तक महराजगंज, तीन बजे से चार बजे तक देवरिया और चार बजे से पांच बजे तक गोरखपुर के तहत आने वाले निकायों को लेकर बैठक होगी। इन बैठकों के अलावा नगर निगम के महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव को लेकर भी CM YOGI की एक बैठक शाम साढ़े पांच बजे से सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल में होगी।

स्थगित हुआ जनता दर्शन

नगर निकाय चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता के कारण CM YOGI मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। मुख्यमंत्री के गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान काफी लोग जनता दर्शन की पहुंच जाते हैं।

रूठों और बागियों को मनाने का प्रयास कर रहा नेतृत्व

भाजपा ने पार्टी से रूठे और बागी होकर मैदान में उतरने वाले पुराने कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि सबको तो टिकट नहीं मिल सकती। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Up nikay chunav: क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे cm yogi, निकाय चुनाव की बैठक में होंगे शामिल Up nikay chunav: क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे cm yogi, निकाय चुनाव की बैठक में होंगे शामिल Up nikay chunav: क्लीन स्वीप का मंत्र देंगे cm yogi, निकाय चुनाव की बैठक में होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News