tomatoes stolen खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर हुए चोरी, महिला किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

tomatoes stolen Khabarwala 24 News Karnataka: देश भर में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक यहब बिक रहा है। टमाटर पर मंहगाई की मार के बीच हालात यह हैं कि कई कंपनियों ने अपने बर्गर से टमाटर को ही गायब करना शुरू कर दिया है। इसी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

tomatoes stolen Khabarwala 24 News Karnataka: देश भर में टमाटर की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक यहब बिक रहा है। टमाटर पर मंहगाई की मार के बीच हालात यह हैं कि कई कंपनियों ने अपने बर्गर से टमाटर को ही गायब करना शुरू कर दिया है। इसी बीच कर्नाटक में खेत से टमाटर चोरी होने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला किसान के खेत से टमाटर चोरी का दावा किया है। कर्नाटक के हासन जिले से एक मामला सामने आया है, जहां टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच चोरों ने एक किसान के खेत से लाखों रुपये के टमाटरों चोरी कर लिए।

क्या है मामला

हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव की महिला किसान धरानी ने आरोप लगाया कि उसके खेत से चार जुलाई को 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर टमाटर की फसल उगाई थी। टमाटर की फसल काटकर वो उसे बेंगलुरु के बाजार में बेचने की योजना बना रही थीं, इसी बीच चोरों ने टमाटरों पर हाथ साफ कर दिया। आपको बता दें कि फिलहाल बेंगलुरु में टमाटर की कीमत 120 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर तक पहुंच गए हैं।

टमाटर चोरी के साथ बाकी की फसल भी की नष्ट

पीड़िता धरानी ने हलेबीडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उन्हें सेम की फसल में भारी घाटा हुआ था, इसलिए कर्ज लेकर टमाटर उगा लिए। उनकी फसल अच्छी हुई और संयोग से अभी टमाटरों की कीमतें भी ऊंची थीं। लेकिन, चोरों ने टमाटर की 50 से 60 बोरियां चोरी करने के अलावा उनकी बाकी खड़ी फसल भी नष्ट कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता ने राज्य सरकार से मुआवजे की गुहार और जांच की मांग की है।

Tomatoes stolen खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर हुए चोरी, महिला किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत Add Tomatoes stolen खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर हुए चोरी, महिला किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत Tomatoes stolen खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर हुए चोरी, महिला किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत Tomatoes stolen खेत से ढाई लाख रुपये के टमाटर हुए चोरी, महिला किसान ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News