rules of drinking alcohol यहां दुल्हन ने दुल्हे को वाइन नहीं पिलाई तो पूरी नहीं होती शादी, एक रिवाज ऐसा भी…

Khabarwala 24 News New Delhi : rules of drinking alcohol शादी को लेकर अलग-अलग जगहों पर रीति-रिवाज विभिन्न होते हैं। कहीं पर जूते चुराई की रस्म निभाई जाती है तो कहीं दुल्हन के भाई दूल्हे को अपने कंधों पर बैठाकर मंडप तक ले जाते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ऐसे भी रीति-रिवाज फॉलो की जाती […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : rules of drinking alcohol शादी को लेकर अलग-अलग जगहों पर रीति-रिवाज विभिन्न होते हैं। कहीं पर जूते चुराई की रस्म निभाई जाती है तो कहीं दुल्हन के भाई दूल्हे को अपने कंधों पर बैठाकर मंडप तक ले जाते हैं, लेकिन कुछ जगहों पर ऐसे भी रीति-रिवाज फॉलो की जाती है। जिसके बारे में सोचकर ही आप हैरान रह जाएंगे। कई देश ऐसे हैं जहां शादी से जुड़ी अतरंगी परंपराएं हैं। शादी को लेकर कुछ ऐसी ही परम्मपाओं के बारे में हम जानकारी दे रहे हैं।

ये है अजीब परंपरा (rules of drinking alcohol)

नाइजीरिया में एक अजीब परंपरा ये है कि यहां जबतकदुल्हन, दुल्हे को वाइन नहीं पिलाती है, तब तक शादी पूरी नहीं मानी जाती है। जबकि हम भारत में कई ऐसी घटनाएं देख चुके हैं जहां शराब पीने को लेकर मारपीट या हंगामा मच जाता था, लेकिन यहां ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं है। दुल्हन खुद ही अपने हाथों से दूल्हे को वाइन पिलाती है। इसके बाद सभी मेहमानों को दिया जाता है।

दुल्हन के घरवाले वाइन लाते हैं (rules of drinking alcohol)

इस अजीब परंपरा में ये भी खास है कि दुल्हन की तरह से ही वाइन लेकर आई जाती है। दुल्हन के घरवालों की तरफ से लाई गई वाइन की बोतल पर ही शादी मान्य होती है। अगर कोई अन्य वाइन की बोतल लेकर आता है तो इसे एक्सेपट नहीं किया जाएगा। अगर दुल्हन के घरवाले वाइन लाना भूल जाते हैं तो इसके बिना शादी को अधूरा माना जाता है और फिर शादी नहीं होती है।

मेहमानों को दी जाती है वाइन (rules of drinking alcohol)

दुल्हन द्वारा दूल्‍हे को वाइन पिलाने के बाद वाइन की ग्लास सभी मेहमानों को दी जाती है। सभी मेहमान जबतक वाइन पी नहीं लेते हैं, तबतक ये शादी पूरी नहीं होती है। दूल्हे और सभी मेहमानों के वाइन पी लेने के बाद शादी सम्पन्न मानी जाती है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

दुल्हन की जूती में शराब पीने का रिवाज (rules of drinking alcohol)

यूक्रेन में शादी का एक ऐसा रिवाज है, जहां दुल्हन की जूती में शराब डालकर पिलाई जाती है। दरअलस भारत में शादी के दौरान दूल्हे का जूता चुराया जाता है, लेकिन यूक्रेन में दुल्हन की जूती चुराते हैं और फिर चुराने वाला शख्स लोगों को उसी जूती में शराब पिलाता है। ये शराब शादी में आए सभी लोगों को पिलाई जाती है।

 

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News