RRKPR: बॉक्स आफिस पर जलवा बिखेर रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

RRKPR Khabarwala 24 News New Delhi : Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने डीसेंट कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म की स्टोरी फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। करण जौहर के निर्देशन में यह पिक्चर बनी है, जिससे […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

RRKPR Khabarwala 24 News New Delhi : Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने डीसेंट कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म की स्टोरी फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। करण जौहर के निर्देशन में यह पिक्चर बनी है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को डबल डिजिट्स में कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होते देखने को मिला है।

अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि सात साल के गैप के बाद करण का यह कमबैक सक्सेसफुल रहा। पहले दिन 11.50 करोड़ के डीसेंट कलेक्शन से शुरुआत करने के बाद शनिवार को मूवी ने 16 करोड़ (यह शुरुआती अनुमान हैं, इनमें फेरबदल संभव है) कमाए हैं। इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का कुल बिजनेस 27.10 करोड़ पर आ रुका है। फिल्म की स्टार कास्ट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन , शबाना आजमी और धर्मेंद्र देओल भी मुख्य भूमिका में हैं।

यह सीच आया चर्चा में

फिल्म में आलिया और रणवीर की रॉकिंग केमेस्ट्री के अलावा एक और सीन की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह सीन है धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन। फिल्म में इनकी बीच 10 सेकंड का लिपलॉक दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद कई यूजर्स ने हैरानी जताई है।

फिल्म की क्या है कहानी ?

यह कहानी दिल्ली के बैकड्रॉप पर पूरी की गई है। दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की पसंद नापसंद एक दूसरे के उलट है। उनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता। रॉकी अमीर घर का लड़का है और रानी मिडिल क्लास फैमिली से आती है।

रंधावा फैमिली का मिठाई का बिजनेस है, जिसे दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) चलाती हैं। रानी पढ़े लिखे परिवार से आती है। दोनों की फैमिली एक दूसरे को पसंद नहीं करती। ये बात इनके प्यार के बीच अड़चन बनती है। ऐसे में रॉकी और रानी अपने-अपने परिवार को कैसे मिलाते हैं, फिल्म में इसे दिखाया गया है।

Rrkpr: बॉक्स आफिस पर जलवा बिखेर रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Add Rrkpr: बॉक्स आफिस पर जलवा बिखेर रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Rrkpr: बॉक्स आफिस पर जलवा बिखेर रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' Rrkpr: बॉक्स आफिस पर जलवा बिखेर रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News