Poisonous Frog इस जहरीला मेंढक की लाखों में है कीमत, दुनियाभर में है इसकी डिमांड

Khabarwala 24 News New Delhi: Poisonous Frog बरसात आने के साथ ही मेंढक हर जगह दिखना शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे जहरीले मेंढक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत लाखों में हैं। हां आपने सही सुना है कि इस मेंढक की कीमत लाखों में है। चलिए जानते हैं ये […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Poisonous Frog बरसात आने के साथ ही मेंढक हर जगह दिखना शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे जहरीले मेंढक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत लाखों में हैं। हां आपने सही सुना है कि इस मेंढक की कीमत लाखों में है। चलिए जानते हैं ये मेंढक कहां पर पाए जाते हैं।

जहरीला हैं ये मेंढक (Poisonous Frog)

हम जिस मेंढक के बारे में बता रहे हैं, उसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। लेकिन इसके अंदर इतना जहर है कि एक बार में 10 लोगों की जान ले सकता है। इसके बावजूद पूरी दुनिया में इसकी डिमांड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसे पॉइजन डार्ट मेंढक के नाम से जाना जाता है। यह धरती के सबसे जहरीले जीवों में से एक हैं। इनका चटख रंग लोगों को खूब पसंद आता है। यह रंग ही इनको बेशकीमती बनाता है। इन मेंढकों पर पीले और काले रंग की धारियां होती हैं। कुछ मेंढक हरे और नीले रंग के भी होते हैं और इन पर चमकदार नारंगी धब्बे नजर आते हैं। ये मेंढकों की विविधता के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं।

मेंढकों की होती है तस्करी (Poisonous Frog)

आपको बता दें कि इनका रंग इतना अलग है कि यूरोप और अमेरिका में कई परिवार इन्हें पालते हैं। इनकी डिमांड खूब रहती है। इसलिए इनकी तस्करी भी होती है। जानकारी के अनुसार ज्यादातर ये मेंढक कोलंबिया में पाए जाते हैं और वहां से पूरी दुनिया में इनकी तस्करी की जाती है। ये इतने दुर्लभ हैं कि दुनिया के कई देशों ने इनके आयात निर्यात पर पाबंदी लगा रखी है। हरे और काले मेंढक, कोको मेंढक और सुनहरे मेंढक काफी दुर्लभ होते हैं। कोलंबिया के ओफगा मेंढक की डिमांड अभी भी सबसे ज्यादा है।

क्या है इतनी डिमांड ? (Poisonous Frog)

सवाल ये है कि इनकी इतनी डिमांड क्यों होती है। आपको बता दें कि इनका जहर निकालकर कई जगह दवाओं के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा ये बेहद खूबसूरत लगते हैं, इसलिए धनवान लोग इन्हें अपने घरों में पालना पसंद करते हैं। पहले अमेरिका -ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों में इनकी डिमांड थी, लेकिन अब इन्हें एशिया में भी मंगाया जाता है। तस्करी के दौरान कई बार इन्हें एयरपोर्ट पर भी स्पाॅट किया गया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News