island इस आइलैंड में रहने के बदले मिलेंगे 70 लाख रुपये! जानिए क्या है पूरा मामला

island Khabarwala24 News New Delhi : दौड़ भाग वाली इस जिंदगी में अगर कोई आपके रहने की व्यवस्था कर दें और बदले में एक मोटी धनराशि भी दे दें तो आप क्या सोचोंगे? यह सुनकर आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, जी हां एक देश ऐसा है जहां सरकार लोगों को सुदूर आइलैंड्स में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

island Khabarwala24 News New Delhi : दौड़ भाग वाली इस जिंदगी में अगर कोई आपके रहने की व्यवस्था कर दें और बदले में एक मोटी धनराशि भी दे दें तो आप क्या सोचोंगे? यह सुनकर आपको सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, जी हां एक देश ऐसा है जहां सरकार लोगों को सुदूर आइलैंड्स में बसने के लिए पैसे दे रही है, वो भी एक, दो हजार नहीं बल्कि लाखों रुपये। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है यह पूरा मामला…..

हम बात कर रहे हैं एक आयरलैंड की। जहां एक जुलाई से घनी आबादी से दूर स्थित रिमोट आइलैंड्स में रहने के बदले लोगों को करीब 70 लाख रुपये दिए जाएंगे। जो लोग ग्रामीण परिवेश में और अलग-थलग रहना पसंद करते हैं, उनके लिए सरकार की यह योजना बड़े काम की साबित हो सकती है। आयरिश सरकार द्वारा इन आइलैंड्स पर लोगों को बसाने की परियोजना शुरू की गई है, जिसका नाम है OUR Living Island पॉलिसी।

- Advertisement -

Island इस आइलैंड में रहने के बदले मिलेंगे 70 लाख रुपये! जानिए क्या है पूरा मामला

अब तक 23 आइलैंड्स का किया गया है चयन

मेट्रो यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 23 ऐसे आइलैंड्स का चयन किया गया है जहां बसने के लिए लोग आवेदन कर सकते हैं। इनमें से अधिकांश आइलैंड्स आबादी से दूर पहाड़ों, नदी या जंगलों में स्थित हैं। यहां बसने वालों को सरकार घर, जमीन, फसल उगाने या कोई बिजनेस करने के लिए लाखों रुपये देगी।

क्या है सरकार का उद्देश्य ?

हम आपको बता दें कि , आइलैंड्स में रहने एक बड़ी आबादी शहरों की ओर शिफ्ट हो चुकी है। ऐसे में गांव लगभग खाली हो गए हैं। वहां सड़कें और मकान तो हैं लेकिन एकदम जर्जर हालत में। ऐसे में सरकार ऑफर दे रही है कि युवा लोग आएं और सुनसान पड़े इन आइलैंड्स में बसें और अपने जनसंख्या को बढ़ावा दें।

- Advertisement -

कई तरह की शर्तों को पूरा करना होगा

यह इतना आसानी नहीं हैं, इसके लिए कई तरह की शर्तें पूरी करनी होंगी. जैसे- आपको 1993 से पहले बनी कोई एक प्रॉपर्टी खरीदनी होगी। सरकार द्वारा मिले पैसों का उपयोग सिर्फ भवन निर्माण और रेनोवेशन में ही कर सकेंगे। हर आईलैंड की अपनी शर्त होगी,। जिसे मानना ही होगा। कई आईलैंड ऐसे हैं जो विदेशी लोगों को अपने यहां बसने की इजाजत नहीं देते हैं।

कई देश दे रहे ऐसे ऑफर

हालांकि, ये अकेली योजना नहीं, बल्कि कई विकसित देश ऐसे ऑफर दे रहे हैं। बसने का आमंत्रण दे रहे देशों में स्पेन, इटली, चिली, मॉरिशस, ग्रीस और क्रोएशिया जैसे नाम शामिल हैं।? ये देश अपने यहां नया बिजनेस शुरू के लिए फंड भी देते हैं।

Island इस आइलैंड में रहने के बदले मिलेंगे 70 लाख रुपये! जानिए क्या है पूरा मामला Island इस आइलैंड में रहने के बदले मिलेंगे 70 लाख रुपये! जानिए क्या है पूरा मामला Island इस आइलैंड में रहने के बदले मिलेंगे 70 लाख रुपये! जानिए क्या है पूरा मामला

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News