CM Yogi उत्तर प्रदेश में घर के निकट ही मिलेगा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार, जानिए योगी सरकार ने क्या की है तैयारी….

CM Yogi Khabarwala24News Lucknow : उत्तर प्रदेश में जल्द ही गंभीर मरीजों को घर के निकट इलाज मिलने की सुविधा में और इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 50 से लेकर 300 बेड के नए अस्पताल बनाएगी। इनमें ओपीडी व मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा। आईसीयू की सुविधा भी होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

CM Yogi Khabarwala24News Lucknow : उत्तर प्रदेश में जल्द ही गंभीर मरीजों को घर के निकट इलाज मिलने की सुविधा में और इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 50 से लेकर 300 बेड के नए अस्पताल बनाएगी। इनमें ओपीडी व मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा। आईसीयू की सुविधा भी होगी। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मोड पर डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मुफ्त मुहैया कराई जा सकती है।

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार देने की दिशा में लगातार तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पतालों में इलाज की आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। ताकि मरीजों को प्राइवेट अस्पताल व डायग्नोस्टिक सेवाओं की तरफ रुख न करना पड़े। उन्होंने बताया कि 20 नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को बड़े शहरों की तरफ दौड़ नहीं लगानी होगी। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा। इससे गंभीर मरीजों को और बेहतर व जल्द इलाज मिल सकेगा।

- Advertisement -

20 अस्पतालों का होगा निर्माण

यूपी में 50 से 300 बेड के 20 अस्पताल बनेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुसार 50 बेड की क्षमता वाले आठ नए अस्पताल बनेंगे। इसमें करीब 400 बेड होंगे। 100 बेड की क्षमता वाले आठ अस्पताल बनेंगे। इसमें 800 बेड होंगे। 200 बेड की क्षमता का एक अस्पताल बनेगा। जबकि 300 बेड क्षमता के तीन अस्पताल बनाए जाएंगे। इनमें 900 बेड होंगे। इन 20 नए अस्पतालों के बनने से कुल 2300 बेडका इजाफा हो जाएगा।

क्या क्या होंगी सुविधा

-ओपीडी का संचालन होगा
-मरीजों के भर्ती का इंतजाम होगा
-मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पीरेटरी मेडिसिन, आर्थोपैडिक्स, महिला रोग, ईएनटी समेत दूसरे विभागों का संचालन होगा
-पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी से जुड़ी जांच की सुविधा होगी
-24 घंटे इमरजेंसी व जांच की सुविधा होगी
-कुछ अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सुविधा होगी
-दवाएं मुफ्त मिलेंगी, फिजियोथेरेपी होगी
-मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे
-भवन वातानुलित होंगे

Add Cm yogi उत्तर प्रदेश में घर के निकट ही मिलेगा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार, जानिए योगी सरकार ने क्या की है तैयारी.... Cm yogi उत्तर प्रदेश में घर के निकट ही मिलेगा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार, जानिए योगी सरकार ने क्या की है तैयारी.... Cm yogi उत्तर प्रदेश में घर के निकट ही मिलेगा गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार, जानिए योगी सरकार ने क्या की है तैयारी....

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News