CLOSE AD

शपथ ग्रहणः गई शहर की सरकार : हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पुष्पा देवी व 41 सभासदों ने ली शपथ

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

शपथ ग्रहणः  Khabarwala24 News Hapur : नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को पुष्पा देवी ने शपथ ली। इसके साथ ही शहर के विभिन्न 41 वार्डों से निर्वाचित होकर आए सभी 41 सभासदों ने भी शपथ ली। एसडीएम सदर सुनीत सिंह ने सभी को शपथ दिलाई।

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ में आज हुई शपथ, पिलखुवा में 27 को होगी :

पिछले दिनों शासन ने शपथ की तिथि घोषित कर दी थी। इस पर आज 26 मई को हापुड़, पिलखुवा नगर पालिका परिषद और बाबूगढ़ नगर पंचायत में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि पिलखुवा नगर पालिका परिषद में 27 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन के लिए बृहस्पतिवार से तैयारी चल रही थी। शुक्रवार सुबह को नगर पालिका हापुड़ के परिसर में टैंट लगाकर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया गया। पालिका परिसर को सजाया गया था।


सभासदों को दिलाई गई शपथ :

एसडीएम सुनीता सिंह ने पहले वार्ड संख्या एक से दस, उसके बाद वार्ड संख्या 11 से 20, 21 से 30, 31 से 41 तक के वार्ड के सभासदों को बारी बारी से शपथ दिलाई गई।

पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने ली शपथ :

पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी को एसडीएम सदर सुनीता सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने वहां मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। बाद में उन्होंने कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। पूरा प्रयास किया जाएगा कि शहर में बेहतर से बेहतर विकास कार्य हो सके। सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। चुनाव के दौरान जो वायदे किए गए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।

यह अतिथि रहे मौजूद :

शपथ ग्रहण समारोह में गढ़मुक्तेश्वर अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कुंवर दानिश अली, विधायक सदर विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष पति श्रीपाल सिंह, बबलू त्यागी, बसपा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शहर के लगभग सभी वार्डों से लोगों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया।

गढ़मुक्तेश्वर में राकेश बजरंगी, बाबूगढ़ में सुधा ने ली अध्यक्ष पद की शपथ :

जनपद की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में राकेश बजरंगी और बाबूगढ़ नगर पंचायत में सुधा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इसके साथ साथ गढ़मुक्तेश्वर के 25 और बाबूगढ़ के दस सभासदों ने भी शपथ ली। गढ़मुक्तेश्वर में विधायक हरेंद्र सिंह तेवातिया समेत अनेक भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News