Aligarh News मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Aligarh News Khabarwala 24 News Aligarh:यूपी के जनपद अलीगढ़ के सरस्वती विहार में बुधवार को पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मोबाइल को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। महिला छह दिन से सहेली के घर रह रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Aligarh News Khabarwala 24 News Aligarh:यूपी के जनपद अलीगढ़ के सरस्वती विहार में बुधवार को पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मोबाइल को लेकर दंपति के बीच विवाद हुआ था। महिला छह दिन से सहेली के घर रह रही थी। वहीं,पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार छह दिन पहले पत्नी आरती मित्तल अपनी सहेली गुंजन के घर सरस्वती विहार में आ गई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। बताया गया कि वह मोहल्ले में ही किराए पर कमरा तलाश कर रही थी। मंगलवार को नितिन भी कमरा तलाश करने पहुंच गया। शाम वह वहां से वापस आ गया। पत्नी व बच्चे सरस्वती विहार ही रह गए। बुधवार की शाम नितिन फिर से सहेली के घर पहुंच गया। कुछ देर बैठने के बाद दंपति कमरे में बातचीत कर रहे थे। बताया गया कि इसी बीच मोबाइल को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नितिन ने तमंचा निकाल कर पत्नी के गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

दोनों की 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

दस साल पहले आरती ने मोहल्ले के ही नितिन मित्तल से लव मैरिज की थी। तब से वह सुरेन्द्र नगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। लव मैरिज करने पर आरती के परिजनों ने भी रिश्ता तोड़ लिया था। बताया गया कि अब पिछले कई दिनों से दंपति के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।

हत्या के समय घर में ट्यूशन पढ़ रहे थे बच्चे

जिस समय नितिन घर पर पहुंचा, उस समय सहेली गुंजन घर के आंगन में बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। घर में करीब 20 बच्चे मौजूद थे। जैसे ही बच्चों ने कमरे में एक के बाद एक गोली की आवाज सुनी तो बच्चे घबरा गए। पुलिस का कहना है कि पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। विवाद किस बात को लेकर हुआ। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

Add1
Add1

Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया Aligarh news मोबाइल देने से किया मना, पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News