यह मैच अविश्वसनीय था, भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल : टेंबा बावुमा

रायपुर, 3 दिसंबर (khabarwala24)। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के विरुद्ध दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने इस मुकाबले को अविश्वसनीय बताते हुए स्वीकारा है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल होता है।भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

रायपुर, 3 दिसंबर (khabarwala24)। साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने भारत के विरुद्ध दूसरे वनडे मैच में 4 विकेट से जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने इस मुकाबले को अविश्वसनीय बताते हुए स्वीकारा है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल होता है।

भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए विराट कोहली ने 102 रन बनाए, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 105 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कप्तान केएल राहुल ने नाबाद 66 रन बनाए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 110 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीत्जके ने 68 रन की पारी खेली। इनके अलावा, देवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन टीम के खाते में जोड़े।

सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, “मैं मुकाबला जीतकर खुश हूं। इस मैच से पहले हम सोच रहे थे कि गेंद से कैसे बेहतर हो सकते हैं। बल्ले से हमें आगे बढ़कर अच्छा खेलना था। एडेन और ब्रीत्जके के साथ पार्टनरशिप शानदार थी। बॉश ने काफी परिपक्वता दिखाते हुए मुकाबले को खत्म किया।”

उन्होंने कहा, “यह मैच अविश्वसनीय था। मुझे लगता है कि यह एक रिकॉर्ड चेज था। इसने दिखाया कि इस भारतीय टीम के खिलाफ खेलना कितना मुश्किल है। मैं एडेन के साथ क्रीज पर आया, वह बॉल को हिट कर रहे थे और मैं उनके साथ साझेदारी की कोशिश कर रहा था। हम इससे आत्मविश्वास हासिल कर सकते हैं। इसे एक रोमांचक सीरीज बना सकते हैं।”

जब कप्तान से पूछा गया कि क्या यह साउथ अफ्रीका की बेस्ट प्लेइंग इलेवन है, तो इसके जवाब में बावुमा ने कहा, “ये निश्चित रूप से आपके बेस्ट प्लेयर हैं। खिलाड़ियों के बीच हाई लेवल का कॉम्पिटिशन है। इसी तरह गेंदबाजों के लिए भी है। इस तरह के प्रदर्शन हमें बेहतर बनाते हैं।”

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News