Khabarwala 24 News New Delhi:U-19 Asia Cup 2025 Final अंडर-19 एशिया कप 2025 को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारत के बाद पाकिस्तान ने भी फाइनल में जगह बना ली है, जिससे अब खिताबी मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबला रविवार, 21 दिसंबर को दुबई के ICC Academy Ground पर आयोजित होगा।
सेमीफाइनल में भारत का दबदबा (U-19 Asia Cup 2025 Final)
बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने थे। मुकाबला 50 ओवर की जगह 20-20 ओवर का कर दिया गया। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
श्रीलंका की टीम 138 रन ही बना सकी। जवाब में आरोन जॉर्ज (58 रन) और विहान मल्होत्रा (61 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
पाकिस्तान ने भी 8 विकेट से दर्ज की जीत (U-19 Asia Cup 2025 Final)
दूसरा सेमीफाइनल भी बारिश के कारण 27-27 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के गेंदबाज अब्दुल सुभान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने 17वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया और 8 विकेट से फाइनल का टिकट कटाया।
2014 के बाद फिर फाइनल में भारत-पाकिस्तान (U-19 Asia Cup 2025 Final)
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत आखिरी बार 2014 में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 40 रन से हराकर खिताब जीता था। वहीं 2012 में भी दोनों टीमें फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन मैच टाई रहने के कारण ट्रॉफी साझा करनी पड़ी थी।
10वीं बार फाइनल में टीम इंडिया (U-19 Asia Cup 2025 Final)
अंडर-19 एशिया कप का पहला संस्करण 1989 में खेला गया था, जिसे भारत ने जीता। इसके बाद से टीम इंडिया अब तक 10 बार फाइनल में पहुंच चुकी है।
हालांकि, पिछले संस्करण 2024 के फाइनल में भारत को बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।पाकिस्तान की बात करें तो वह आखिरी बार 2017 में फाइनल में पहुंचा था, लेकिन तब अफगानिस्तान ने खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों को IND vs PAK U-19 Final के रूप में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां दोनों टीमें इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


