संभावनाओं का साल 2026: इस वर्ष भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का बिजी शेड्यूल, जानिए कब होगी कौन-सी सीरीज?

नई दिल्ली, 3 जनवरी (khabarwala24)। ‘साल 2026’ क्रिकेट के लिहाज से बेहद व्यस्त रहेगा। आइए, इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जानते हैं।भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ इस साल की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जिसके […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 3 जनवरी (khabarwala24)। ‘साल 2026’ क्रिकेट के लिहाज से बेहद व्यस्त रहेगा। आइए, इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जानते हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ इस साल की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच टी20 मैच आयोजित होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप: 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच विश्व कप का आयोजन होगा। भारतीय टीम यूएई (7 फरवरी), नामीबिया (12 फरवरी), पाकिस्तान (15 फरवरी) और नीदरलैंड (18 फरवरी) के खिलाफ अपने ग्रुप-ए के मैच खेलेगी। ग्रुप की शीर्ष टीमें इसके बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करेंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग: विश्व कप के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त होंगे, जो मार्च से मई के बीच आयोजित होगा। इस दौरान भारतीय टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी।

भारत बनाम इंग्लैंड: टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर होगी, जहां उसे 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है।

भारत बनाम श्रीलंका: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां टीम इंडिया साल 2026 का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। 2 मुकाबलों की यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी।

भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय टीम संभवत: 1-6 सितंबर के बीच बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 9-13 सितंबर के बीच इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

भारत बनाम अफगानिस्तान: सितंबर में टीम इंडिया अफगानिस्तान में तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेल सकती है, जिसका आयोजन संभवत: यूएई में होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: सितंबर में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।

एशियन गेम्स: एशियन गेम्स में क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। भारतीय टीम इस दौरान कुछ मैच खेलेगी, जिसमें फैंस को भारत से पदक जीतने की उम्मीद होगी।

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर के बीच न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी, जहां 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है।

भारत बनाम श्रीलंका: टीम इंडिया दिसंबर में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज का आयोजन होगा।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News