Mohammed Shami टीम इंडिया को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी इस टूर्नामेंट के दो मैचों से हुए बाहर

Khabarwala 24 News New Delhi: Mohammed Shami भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शमी इन दिनों रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसमें अभी और वक्त लग सकता है नवंबर से जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Mohammed Shami भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शमी इन दिनों रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसमें अभी और वक्त लग सकता है नवंबर से जनवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए शमी काफी अहम गेंदबाज होंगे, लेकिन उससे पहले उनके बाहर होने की खबर सामने आई है।

शमी का नाम गायब रहा (Mohammed Shami )

पहला ऐसा माना जा रहा था कि टीम इंडिया में वापसी करने से पहले शमी बंगाल की तरफ से रणजी में खेलते हुए नजर आएंगे। इंजरी के बाद टीम इंडिया में वापसी करने से पहले अक्सर खिलाड़ी फिटनेस चेक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। रणजी टॉफी 2024-25 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होनी है। ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम का एलान किया। बंगाल की टीम से शमी का नाम गायब रहा।

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की होगी शुरुआत (Mohammed Shami )

बंगाल की टीम पहला मुकाबला 11 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तर प्रदेश के खिलाफ और दूसरा 18 से 21 अक्टूबर के बीच बिहार के खिलाफ खेलेगी। इसी बीच 16 अक्टूबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। ऐसे में शमी का न्यूजीलैंड सीरीज में भी खेल पाना मुश्किल दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी की क्रिकेट के फील्ड पर कब वापसी होती है।

बता दें कि शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के रूप में खेला था। इसके बाद से इंजरी के चलते वह लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। शमी के लिए 2023 वनडे वर्ल्ड कप काफी अच्छा गुजरा था, जहां वह सबसे ज्यादा विकेट (24) लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

बंगाल की रणजी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम (Mohammed Shami)

अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, रिद्धिमान साहा, शाहबाज अहमद, अभिषेक पोरेल, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज जयसवाल, मोहम्मद कैफ, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी , युधाजीत गुहा, रोहित कुमार और ऋषव विवेक।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News