Modi-Musk Technology Meeting पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच बातचीत, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर हुई चर्चा

Khabarwala 24 News New Delhi : Modi-Musk Technology Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से बातचीत की है। दो महीने के भीतर ये दोनों की दूसरी बातचीत है। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। इससे पहले पीएम मोदी और मास्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी। […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Modi-Musk Technology Meeting प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से बातचीत की है। दो महीने के भीतर ये दोनों की दूसरी बातचीत है। इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। इससे पहले पीएम मोदी और मास्क के बीच फरवरी में मुलाकात हुई थी। पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब टैरिफ युद्ध छिड़ा हुआ है। पिछले दिनों ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।

टेक्नोलॉजी व इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की संभावना (Modi-Musk Technology Meeting)

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल थे। उन्होंने आगे लिखा कि हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की है। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्टार लिंक की टीम ने की थी पीयूष गोयल से मुलाकात (Modi-Musk Technology Meeting)

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं थीं। इस मुलाकात में स्टारलिंक की ओर से वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहला मौका था जब स्टारलिंक के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय सरकार से औपचारिक मुलाकात की हो। माना जा रहा है कि अब जल्द ही भारत में स्टारलिंक की एंट्री होने वाली है।

स्टारलिंक टीम की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात (Modi-Musk Technology Meeting)

हालांकि इस एंट्री को लेकर पीएम मोदी की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है या फिर भारत में मास्क की स्टारलिंक कब तक एंट्री करेगी न ही इस बारे में कोई जानकारी दी गई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि ये बातचीत स्टारलिंक की एंट्री को लेकर ही हुई हो। बातचीत से एक दिन पहले ही स्टारलिंक की टीम ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News